एयर इंडिया ने अपने इंटरनेशनल यात्रियों को बड़ी राहत दी है. एयरलाइन कंपनी ने इंटरनेशनल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है, इसके तहत एयरलाइंस विदेश यात्रा करने वाले अपने यात्रियों को फिजिकल सिम और ई-सिम की सुविधा उपलब्ध कराएगी, इस सर्विस के जरिए यात्री विदेश में लैंड होते ही तुरंत कॉलिंग, कनेक्टिविटी और डेटा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उन्हें एयरपोर्ट पर लोकल सिम खरीदने की झंझट या महंगे इंटरनेशनल रोमिंग चार्ज से मुक्ति मिलेगी.

Continues below advertisement

एयर इंडिया ने यह सुविधा यात्रियों की इंटरनेशनल ट्रैवल को आसान बनाने के लिए शुरू की है. ऐसे में अगर आप भी विदेश यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से फिजिकल सिम या eSIM ले सकेंगे. शुरुआत में यह सिम कार्ड मुफ्त दिया जाएगा, हालांकि इंटरनेशनल रोमिंग पैक के लिए आपको अलग से फीस देना होगा.

एयर इंडिया की ट्रैवल सिम में क्या मिलेगा?

Continues below advertisement

एयर इंडिया के ब्रांड नाम से यात्रियों को EasyRoam ट्रैवल सिम की सुविधा दी जाएगी. हालांकि, एयर इंडिया ने यह सुविधा टाटा कम्युनिकेशंस के साथ मिलकर शजहेदारी में शुरू की है. इसके जरिए यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से फिजिकल सिम कार्ड के साथ eSIM का ऑप्शन भी चुन सकेंगे. बड़ी बात यह है कि इस सिम की मदद से विदेश में वॉयस कॉलिंग और डेटा जैसी सेवाओं का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकेगा.

किन देशों में मिलेगी यह सुविधा?

एयर इंडिया के मुताबिक, यह ट्रैवल सिम सुविधा शुरुआत में करीब 30 देशों में उपलब्ध होगी.

  • उत्तरी अमेरिका
  • यूरोप
  • ब्रिटेन
  • ऑस्ट्रेलिया
  • एशिया-प्रशांत 
  • मध्य पूर्व 

ये सभी देश इस सुविधा में शामिल किए गए हैं. 

विदेश जाने वाले यात्रियों को क्या फायदा होगा?

  • विदेश पहुंचने के बाद यात्रियों को तुरंत कनेक्टिविटी मिल सकेगी.
  • एयरपोर्ट पर लोकल सिम खरीदने की झंझट खत्म होगी. 
  • सिम खरीदने के लिए अलग से स्टोर या काउंटर खोजने की परेशानी नहीं होगी.

8वें वेतन आयोग में खत्म होगा 40 साल पुराना ये नियम, जानें क्या होगा फायदा?