मुंबई: मलेशिया की एयर एशिया बरहाद और टाटा ग्रुप द्वारा संचालित एयर एशिया इंडिया ने शनिवार को सीमित समय के लिये 1,399 रुपये में अंतरराष्ट्रीय उड़ान और 999 रुपये में घरेलू उड़ान की पेशकश की है. एयर एशिया ने कहा कि टिकटों की बिक्री शनिवार आधी रात से शुरू होगी और आठ दिनों तक चलेगी. इसके जरिये फरवरी 2019 से नवंबर 2019 के बीच हवाई यात्रा की जा सकती है.
दिल्ली में सीएनजी 63 पैसे, पीएनजी ₹1.11 महंगी हुई
एयर एशिया ने कहा कि 'बिग सेल प्रमोशन' के तहत कंपनी घरेलू उड़ान के लिये 999 रुपये का शुरुआती टिकट उपलब्ध करा रही है. जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए टिकट की कीमत 1399 रुपये से शुरू होगी. यह ऑफर एयर एशिया ग्रुप के सभी नेटवर्क-एयर एशिया इंडिया, एयर एशिया बरहाद, थाई एयर एशिया और एयर एशिया एक्स के लिये उपलब्ध होगा.
अगस्त में मारुति सुजुकी बिक्री 3.4% गिरी, बिकीं 1,58,189 गाड़ियां
