Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजारों की हल्की रिकवरी के साथ-साथ आज शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में भी बढ़त देखी जा रही है. समूह के 10 में से 9 शेयरों ने आज कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की है. इससे पहले अडानी समूह के ज्यादातर शेयरों में हर रोज गिरावट दर्ज की गई थी.

इन शेयरों में तेजी का ट्रेंड

शुरुआती कारोबार में अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) सबसे अच्छी तेजी में है. इसके शेयरों का भाव 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है. एनडीटीवी (NDTV) का शेयर भी लगभग 1 फीसदी की बढ़त में है. अन्य शेयरों की बात करें तो फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी ग्रीन (Adani Green) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों में मामूली तेजी देखी जा रही है. इनके भाव लगभग पुराने स्तर पर ही खुले हैं.

गिरावट के साथ इसकी शुरुआत

वहीं अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एसीसी (ACC Cement) के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 0.30 फीसदी तक की तेजी है. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने कारोबार की शुरुआत नुकसान के साथ की है.

आज ऐसी हुई शुरुआत:

कंपनी/शेयरशुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)
अडानी एंटरप्राइजेज1854.40 (0.06%)
अडानी ग्रीन936.55 (0.09%)
अडानी पोर्ट्स665.10 (1.01%)
अडानी पावर188.00 (0.29%)
अडानी ट्रांसमिशन1014.45 (-0.21%)
अडानी विल्मर409.50 (0.29%)
अडानी टोटल गैस931.50 (0.10%)
एसीसी1751.70 (0.24%)
अंबुजा सीमेंट380.80 (0.26%)
एनडीटीवी185.50 (0.92%)

हर रोज हुआ नुकसान

यह सप्ताह घरेलू शेयर बाजार के साथ-साथ अडानी समूह के शेयरों के लिए भी ठीक साबित नहीं हुआ है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अडानी समूह के सभी 10 शेयरों ने कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की थी, लेकिन बाद में ज्यादातर लाल निशान में चले गए थे. उसके बाद हर सेशन में अडानी के ज्यादातर शेयर नुकसान में ही रहे हैं.

घरेलू बाजार में हल्की रिकवरी

आज के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार भी हल्की रिकवरी दिखा रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त लेने में कामयाब रहा है. घरेलू बाजार को बड़ी कंपनियों के शेयरों से मदद मिल रही है.

ये भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में 200 अंक उछला सेंसेक्स, दबाव के बीच इन शेयरों में रिकवरी