Adani Share Price: सप्ताह का तीसरा दिन घरेलू बाजार के साथ-साथ अडानी समूह के लिए भी अच्छा साबित हुआ. एक तरफ बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी नई ऊंचाई पाने में कामयाब रहे, दूसरी तरफ अडानी समूह के ज्यादातर शेयर (Adani Group Stocks) बढ़त के साथ बंद हुए. अडानी पावर में तो शानदार रैल्ी का क्रम आज भी बरकरार रहा.

सबसे ज्यादा चढ़े ये 2 शेयर

बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 में से 4 शेयरों के भाव कुछ नुकसान में रहे, जबकि 6 शेयरों के भाव में तेजी देखी गई. सबसे ज्यादा तेजी अडानी पावर (Adani Power) के भाव में आई. इसका शेयर करीब 4.50 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) भी ढाई फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ.

इन शेयरों के भाव में रही तेजी

समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के भाव में मामूली तेजी रही. वहीं अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का शेयर करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ. इनके अलावा अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एनडीटीवी (NDTV) के भाव में भी तेजी दर्ज की गई.

गिर गए इन शेयरों के भाव

दूसरी ओर अडानी समूह के कुछ शेयरों के भाव में गिरावट भी आई. अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के भाव में हल्की गिरावट आई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी237.000.34
अडानी एंटरप्राइजेज2439.800.25
अडानी ग्रीन985.45-0.75
अडानी पोर्ट्स743.80-0.21
अडानी पावर274.804.49
अडानी ट्रांसमिशन837.502.62
अडानी विल्मर433.850.98
अडानी टोटल गैस679.950.21
एसीसी1852.25-0.18
अंबुजा सीमेंट455.35-0.78

बाजार के लिए अच्छा रहा दिन

घरेलू शेयर बाजार के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित हुआ. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 63 हजार अंक के स्तर के पार निकल गया, वहीं निफ्टी साल 2023 के दौरान पहली बार 18,700 अंक के पार जाने में सफल हुआ.

ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा एक्सिस बैंक का शेयर, एमकैप निकला 3 लाख करोड़ के पार