Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए सप्ताह का तीसरा दिन बुधवार मिला-जुला रहा. जहां एक ओर कुछ शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली, तो कुछ शेयर ठीक-ठाक गिरावट के भी शिकार हो गए. हालांकि आज के कारोबार में अडानी समूह के ज्यादातार शेयरों की चाल एक दायरे में सीमित रही.

शुरुआत में ही हो गया नुकसान

अडानी समूह के शेयरों के लिए आज कारोबार की शुरुआत ठीक नहीं रही थी. सुबह भले ही लगभग सारे शेयरों ने ग्रीन जोन में शुरुआत की थी, लेकिन कुछ ही मिनटों के कारोबार में लगभग आधे शेयर नुकसान में चले गए थे. कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 शेयरों में से 5 के भाव में तेजी रही, जबकि 5 को नुकसान उठाना पड़ गया.

इन शेयरों को हुआ फायदा

सबसे ज्यादा फायदा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों को हुआ. इसके भाव में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. इसी तरह अडानी ग्रीन (Adani Green) का भाव डेढ़ फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ. इनके अलावा अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव में भी हल्की तेजी आई.

इन शेयरों के भाव में गिरावट

दूसरी ओर अडानी समूह के मीडिया स्टॉक एनडीटीवी को सबसे ज्यादा करीब 1.65 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा. लगभग पूरे दिन ग्रीन जोन में रहा फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) भी अंतिम समय में नुकसान का शिकार हो गया. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी पावर (Adani Power) और  अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के भाव भी आज गिरावट में रहे.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी226.40-1.65
अडानी एंटरप्राइजेज2406.95-0.27
अडानी ग्रीन975.601.66
अडानी पोर्ट्स749.501.65
अडानी पावर260.75-0.34
अडानी ट्रांसमिशन806.80-0.66
अडानी विल्मर418.600.37
अडानी टोटल गैस655.90-0.41
एसीसी

1845.00

0.41
अंबुजा सीमेंट447.85-0.19

इस स्तर पर बंद हुआ घरेलू बाजार

घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो आज का दिन नए रिकॉर्ड के नाम रहा. दोनों सूचकांकों ने आज नया हाई लेवल बना दिया. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 200 अंक के फायदे के साथ 63,523.15 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 63,588.31 अंक तक पहुंचा, जो इसका 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है. इसी तरह निफ्टी करीब 40 अंक की तेजी के साथ 18,856.85 अंक पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: इम्प्लॉई की जल्द लगेगी लॉटरी, इतनी बढ़ेगी हर महीने की सैलरी