Adani Share Price: यह सप्ताह शेयर बाजार के लिए ठीक नहीं साबत हो रहा है और आज लगातार तीसरे दिन भी दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही बुधवार के कारोबार में अडानी समूह के ज्यादातर शेयर (Adani Group Stocks) भी लगातार तीसरे दिन नुकसान के साथ बंद हुए. अडानी के शेयरों ने कारोबार की शुरुआत ही मिले-जुले रुख के साथ की, और बंद होते-होते लगभग सारे नुकसान में चले गए.

ऐसी आई आज गिरावट

कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 में से 8 शेयरों के भाव नुकसान में रहे, जबकि दो शेयरों के भाव में तेजी आई. सबसे ज्यादा नुकसान अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) को उठाना पड़ा. इस कंपनी का शेयर 1.80 फीसदी से ज्यादा के नुकसान के साथ बंद हुआ. इसके अलावा अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और एनडीटीवी के शेयरों के भाव भी 1-1 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए.

चढ़े इन दो शेयरों के भाव

अडानी समूह के नुकसान उठाने वाले अन्य शेयरों में अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी पावर (Adani Power), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर समूह के दो शेयरों के भाव तेजी में रहे. अडानी विल्मर (Adani Wilmar) 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा, जबकि समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में मामूली तेजी देखने को मिली. मंगलवार को इसके भाव में लगातार तीन दिनों की तेजी थम गई थी.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी183.80-1.68
अडानी एंटरप्राइजेज1853.250.15
अडानी ग्रीन935.75-1.73
अडानी पोर्ट्स656.50-0.29
अडानी पावर187.45-0.45
अडानी ट्रांसमिशन1016.00-1.56
अडानी विल्मर408.301.21
अडानी टोटल गैस930.55-1.78
एसीसी1744.60-0.84
अंबुजा सीमेंट379.80-0.78

घरेलू बाजार में भी गिरावट

घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन घाटे में रहा. घरेलू बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत ही खराब रही है. सप्ताह के पहले दिन बाजार की लगातार नौ दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया. उसके बाद मंगलवार को भी बाजार में गिरावट देखी गई. आज तीसरे दिन कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स करीब 160 अंक के नुकसान में रहा, जबकि निफ्टी में 0.25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें: India's Oldest Billionaire: ये हैं भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति, रिटायर होने के बाद शुरू की थी कंपनी