...जब शाहरुख ने आमिर को काजोल के साथ काम करने के लिए मना किया था!
सभी जानते हैं कि शाहरुख और काजोल ऑफ स्क्रीन भी एक अच्छे दोस्त हैं. काजोल की तारीफ करते हुए शाहरुख कहते हैं कि वे एक ईमानदार अदाकारा हैं. मेरी बेटी सुहाना एक्ट्रेस बनना चाहती है और मैं चाहूंगा कि वह इस बारे में काजोल से सीखे.
बॉलीवुड की ये सुपरहिट जोड़ी आखरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में साथ नजर आई थी. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
इस अनुभव को साझा करते हुए शाहरुख ने एक बार कहा था कि वे जब काजोल से पहली बार मिले थे तो निराश हुए थे. उन्होंने बताया, जब मैं बाजीगर में काजोल के साथ काम कर रहा था तो आमिर ने मुझसे काजोल के बारे में पूछा था तब मैंने एक मैसेज भेजते हुए कहा था कि वह बेहद खराब है और काम को लेकर उसका फोकस नहीं है. तुम उसके साथ कभी काम नहीं कर पाओगे. शाहरुख ने आगे बताया, जब मैंने स्क्रीन पर काजोल को देखा तो मैंने अपनी बात को सुधारते हुए फिर आमिर को फोन किया. मैंने उन्हें कहा, परदे पर यह अभिनेत्री जादुई असर दिखाती हैं.
शाहरुख ने आगे कहा, काजोल बताती हैं कि उन्हें याद है कि हमारी दोस्ती 'बाजीगर' के सेट पर शुरू हुई थी. कजोल को याद है कि जब बाजीगर के सेट पर मैं और कुछ दूसरे एक्टर पहुंचे तो उस समय मैं सेट पर मेकअप मैन से मराठी में बोलते हुए उस पर चिल्ला रही थीं. जब शहरुख के कान में काजोल की आवाज पड़ी तो उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि यह किसकी आवाज है, सर दर्द हो गया आवाज सुन कर. वे बहुत गुस्से में थे लेकिन तब भी काजोल चिल्ला रही थीं. फिर शाहरुख ने उन्हें शांत कराया. वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई.
शाहरुख बताते है कि वे असल जिंदगी में इतनी बात नहीं करते. लेकिन जब काजोल से मिलते हैं तो उन दोनों की बातें रूकती नहीं. काजोल बहुत बातूनी हैं. वहीं एक इंटरव्यू में काजोल से पूछा गया कि क्या 20 साल में शाहरुख बदल गए हैं तो उन्होंने बोला हम सभी एक एक्टर हैं, हमारे अंदर कुछ न कुछ बदलवा आते रहते हैं. शाहरुख एक अच्छे कलाकर हैं. मुझे उनके साथ काम करने में अच्छा लगता है.
रुपहले परदे पर किंग खान और काजोल की दमदार जोड़ी के लाखों दीवाने रहे हैं. दोनों की जोड़ी हिंदी सिनेमा में एक अगल ही पहचान रखती है. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर कहते हैं कि काजोल के साथ काम करने को वे काफी मिस करते हैं. उनका कहना है कि काजोल रुपहले परदे पर जादुई असर दिखाती हैं लेकिन ये कम ही लोग जानते है कि बाजीगर, कुछ-कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ नज़र आए शाहरुख का काजोल के बारे में पहला अनुभव अच्छा नहीं रहा था.