तैमूर के बर्थडे पर सैफ-करीना ने पटौदी पैलेस में किया ग्रैंड सेलिब्रेशन, देखिए पार्टी की Inside तस्वीरें
तैमूर अली खान जहां भी जाते हैं सारा लाइम लाइट बटोर लेते हैं और जब उन्हीं का जन्मदिन हो तो फिर सबकी निगाहें उनपर क्यों ना हों. जी हां, तैमूर का कल पहला बर्थडे था और इस मौके को स्पेशल बनाने में पटौदी खानदान ने कोई कसर नहीं छोड़ी. पटौदी पैलेस में कल एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया जिसकी तस्वीरें कल से ही सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं.
पापा सैफ और मां करीना के साथ तैमूर की ये तस्वीर हर तरफ छाई हुई हैं.
बर्थडे से पहले तैमूर की ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली.
केक काटने के दौरान तैमूर की दादी और नानी भी मौजूद थीं. उनकी ये तस्वीरें भी खूब पसंद की जा रही हैं.
तैमूर को गोद में लेकर पापा सैफ ने केक कटवाया. इस दौरान तैमूर का ध्यान केक पर ही लगा हुआ था.
तैमूर कल एक साल के हो गए और इस मौके पर उनके लिए कुछ ऐसी तैयारियां हुईं.
(Photos: Instagram)
करीना की खास दोस्त अमृता भी इस पार्टी में पहुंची थीं. अपने बच्चों के साथ तैमूर की ये तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट की.
करिश्मा ने करीना के साथ ये तस्वीर भी अपने इंस्टा पर पोस्ट की.
तैमूर के बर्थडे केक की ये तस्वीर करिश्मा ने अपने इंस्टा पर लगाया
करिश्मा के बच्चों के साथ भी तैमूर की ये तस्वीर खूब पसंद की जा रही है.
बर्थडे पर तैमूर कितने खुश थे ये तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं.
काले चश्मे में तैमूर की ये तस्वीर भी लोगों को खूब पसंद आई है.
बर्थडे पार्टी की ये पहली तस्वीर देखने को मिली जिसमें तैमूर पापा सैफ की गोद में बैठे हुए हैं और सैफ की निगाहें करीना से हटने का नाम नहीं ले रही हैं.
बर्थडे पार्टी से तैमूर की ये पहली तस्वीर देखने को मिली जिसमें वो बहुत ही क्यूट नज़र आ रहे हैं. तैमूर की ये तस्वीर इंटरनेट पर फैंस को इतनी पसंद आ रही है कि हर तरफ छा गई है.
मां करीना ब्लैक ड्रेस में हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं. बेटे तैमूर के साथ उनकी ये तस्वीर वायरल हो रही है.