सुशांत सिंह ने शेयर की अपने सपनों की लिस्ट, रिया चक्रवर्ती ने कमेंट में लिखी दिल की बात
'काय पो चे', 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' और हालिया रिलीज 'छिछोरे' जैसी फिल्मों के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हिंदी फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, लेकिन वह अपनी जिंदगी में और भी कई काम करना चाहते हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत की हाल ही में फिल्म छिछोरे रिलीज़ हुई है. इस फिल्म में वे श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर जैसे सितारों के साथ नज़र आए थे. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हो रही है.
सुशांत की विशलिस्ट देखकर उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा - मैंने आपको एक दिन देखा था, आप एक ड्रीमर की तरह लग रहे थे.
उनकी योजना 1000 पौधों को लगाने की भी है. चूंकि खेल में उनकी रुचि है इसलिए वह एक लेफ्ट हैंडेड क्रिकेट मैच खेलने की चाह रखते हैं. दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र सुशांत अपने कॉलेज के दिनों को फिर से जीना चाहते हैं.
33 वर्षीय इस अभिनेता के कुछ ऐसे भी सपने हैं जो मैटेरियलिस्टिक या भौतिकवादी हैं. वह लग्जरी कार लैम्बोर्गिनी खरीदना चाहते हैं.
सुशांत ने इंस्टाग्राम पर शनिवार को अपने उन सपनों की एक सूची साझा की है जिन्हें वह अपनी जिंदगी में पूरा करने का ख्वाब देखते हैं जिनमें हवाई जहाज को उड़ाना सीखना, नेत्रहीनों को कम्प्यूटर कोडिंग सिखाना, छह हफ्तों में सिक्स पैक एब्स बनाना और इस तरह की कई चीजें शामिल हैं.
सुशांत ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी इन्हीं इच्छाओं के बारे में खुलकर बात की.