PHOTOS: सनी लियोन ने मनाया बेटी निशा का तीसरा बर्थडे, बताया SunShine
सनी लियोन ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इस दुनिया की सबसे खूबसूरत परी, मेरी प्यारी बेटी को तीसरा जन्मदिन मुबारक हो.'
निशा के बाद सनी के घर दो और नन्हें मेहमान आए हैं. सरोगेसी के जरिए सनी ने दो जुड़वा बच्चे हैं जिनका नाम नोह और अशर हैं.
पापा डेनियल ने भी निशा को विश करते हुए लिखा, ''हैप्पी बर्थडे निशा कौर. मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं और तुम्हारे साथ बीता हर पल बेहद खास है. मैं ईश्वर का हर दिन शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा.''
एक और पोस्ट में सनी ने लिखा, ये खूबसूरत मुस्कान अपने आप में सब कुछ कहती है. हैप्पी बर्थडे, मुझे तुम पर नाज है.
सनी ने आगे लिखा, ''तुम मेरी सनशाइन हो, तुम मेरे होठों पर तब मुस्कान लाती हो जब चिंता के काले बादल छाए होते हैं. तुम शायद ही कभी समझ पाओगी कि मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं. प्लीज मुझसे कभी खुद को दूर मत करना.''
सनी लियोन और डेनियल ने जुलाई 2017 में महाराष्ट्र् के लातूर से निशा को गोद लिया था. (सभी तस्वीरें- इंस्टाग्राम)
सनी लियोन की लाडली निशा 3 साल की हो गई है. निशा के जन्मदिन के खास मौके पर सनी ने अपनी बेटी को बेहद खास अंदाज में विश किया है.