सनी लियोनी को लेकर डिनर डेट पर गए पति डेनियल, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
वहीं सनी लियोनी ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- जब आप जिंदगी में कुछ नया करने की सोचते हैं तो उसे कर डालिए. कोशिश कीजिए, हो सकता है कि आप सफल हों और ये भी हो सकता है कि आप फेल हो जाएं. जो भी हो आप कोशिश कीजिए. हमारे नए क्रिएटीव वेंचर के लिए चीयर्स. बाकी जानकारी जल्द मिलेगी.
एडल्ट फिल्म स्टार से बॉलीवुड में अपनी धाक बना चुकी अभिनेत्री सनी लियोनी हमेशा कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करती हैं. सनी लियोनी जल्द ही मुंबई के जुहू में अपना एक नया वेंचर शुरु करने जा रही हैं. इस बात का जश्न कल सनी ने अपने पति डेनियल के साथ मनाया. आपको दिखाते हैं तस्वीरें
डेनिम और ब्लैक टॉप में जहां सनी लियोनी गजब ढा रही थीं तो वहीं डेनियल भी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे थे.
डेनियल ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- डेट नाइट.
कल बॉलीवुड की ये हॉट जोड़ी कुछ इस अंदाज में मुंबई के जुहू में नज़र आई. इन्हें रात में स्पॉट किया गया जब ये सितारे डिनर करने साथ-साथ जा रहे थे.
(Photos: Manav Mangalani)