✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

जानें, बेटी निशा के लिए क्या-क्या करना चाहती हैं सनी लियोनी...

ABP News Bureau   |  23 Sep 2017 10:01 PM (IST)
1

भविष्य की परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, अभी मैं ऐसी परियोजनाओं पर काम कर रहीं हूं जिनकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है. अभी उसके बारे में जानने के लिए आपको इंतजार करना होगा. मैं अभी अपना कॉस्मेटिक ब्रांड स्टारस्ट्रक शुरू करने वाली हूं और उसे लेकर बेहद उत्साहित हूं.

2

उन्होंने आगे कहा, ''मैं हमेशा सोच समझ कर कोई भी कदम उठाती हूं और इस बीच ऐसा कुछ भी आता है जिसे मैं प्यार करती हूं, तो मैं उसे पाने की कोशिश करती हूं. मेरी एकमात्र निश्चित योजना यह होती है कि हमेशा आगे बढ़ते रहो और खतरे उठाते रहो.

3

खुद का प्रोडक्शन हाउस संभालने वाली फिल्म स्टार सनी ने कहा, मैं अपने बिजनेस को 18 साल की उम्र से संभाल रही हूं और मुझे इससे बहुत प्रेम है. मेरा सबसे पहला जुनून था कि मेरा खुद का व्यवसाय हो और मैं उसे आगे बढ़ते देखूं.''

4

'रईस' और 'भूमि' जैसी फिल्मों में स्पेशल डांस नंबर करने वाली अभिनेत्री ने कहा, मैं नहीं मानती की कोई एक चीज लंबे समय तक टिकती है, इसलिए मैं विश्व में जहां भी रहूं, हमेशा खुश रहती हूं. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

5

उन्होंने कहा, यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव है और मैं उसे दुनिया घुमाने और बहुत ही चीजें सीखाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती.

6

गोद लेने की प्रक्रिया दो महीनों तक चली. सनी कहती है उन्हें मां बनकर काफी आनंद आ रहा है.

7

सनी ने कहा, मैं उसके साथ हर सेकेंड का आनंद उठा रही हूं. मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकती. हम वास्तव में बहुत भाग्यवान हैं.

8

सनी ने बताया, मेरी पूरी जिंदगी अच्छे के लिए बदल गई है. टाइम-टेबल बनाना उतना कठिन नहीं है जितना हमने सोचा था और अब वह इतनी बड़ी हो चुकी है कि जरूरत पड़ने पर हमारे साथ घूम भी सकती है.

9

बच्ची को गोद लेने की खबर जुलाई में आई थी. बच्ची का नाम निशा कौर वेबर रखा गया है. सनी का वास्तविक नाम करनजीत कौर वोहरा है.

10

अपने पति डेनियल वेबर के साथ लातूर की एक बच्ची को गोद लेने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी ने कहा है कि वह अपनी बेटी के साथ हर सेकेंड का आनंद उठा रही हैं और वह उसे दुनिया दिखाने और बहुत सी चीजें सिखाने के लिए बेताब हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • जानें, बेटी निशा के लिए क्या-क्या करना चाहती हैं सनी लियोनी...
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.