✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

IN PICS: दिल्ली के मैडम तुसाद में पहुंचा सनी लियोन का स्टैच्यू, बेहद HOT पोज में आ रहा नजर

एबीपी न्यूज़   |  18 Sep 2018 11:12 PM (IST)
1

मैडम तुसाद-दिल्ली की स्थापना पहली दिसंबर, 2017 को हुई थी. यह प्रमुख आकर्षक स्थलों में से एक है. यह ग्लैमर, स्पोर्ट्स, इतिहास और राजनीति की दुनिया के किरदारों को एक ही छत के नीचे ले आने के लिए विख्यात है. यहां आगंतुकों को सेलिब्रिटी के जीवंत पुतलों के साथ बात करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है. (सभी तस्वीरें - इंस्टाग्राम)

2

मर्लिन एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर व डायरेक्टर अंशुल जैन ने कहा, बॉलीवुड की सबसे बड़ी सेंसेशन में से एक, सनी लियोनी के दुनियाभर में ढेरों प्रशंसक हैं. उनका पुतला बनाना हमारे लिए एक शानदार अनुभव रहा और हमें उम्मीद है कि यह उनके प्रशंसकों को उनके साथ यादें बनाने का अवसर देगा. हम आप सभी का अपने सेलेब्रिटी से मिलने और मस्ती करने के लिए स्वागत करते हैं.

3

इस दौरान सनी लियोनी ने कहा, यह मेरे लिए एक बेहद खास पल है. मैं मैडम तुसाद की आभारी हूं. सीटिंग सेशन से लेकर पुतले के पूरे होने तक काफी अद्भुत अनुभव मिला. मैडम तुसाद की टीम को उनकी कड़ी मेहनत और शानदार हुनर के लिए धन्यवाद देती हूं.

4

दिल्ली के कनाट प्लेस इलाके में स्थित रीगल थिएटर में बने मैडम तुसाद्स में सनी का आकर्षक पुतला 200 से अधिक मेजरमेंट व तस्वीरों की मदद से हाथ से बनाया गया है. इसके लिए मुंबई में अभिनेत्री के साथ पहले सीटिंग सेशन भी किया गया था.

5

कनाडा में जन्मी, भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल सनी को कई फिल्मों एवं टीवी शो में उनके अलग टैलेंट के लिए जाना जाता है. उन्होंने इतने कम समय में जो शोहरत हासिल की है, वह कई लोगों के लिए एक प्रेरणास्पद है.

6

सनी लियोनी ने मंगलवार को यहां के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने पहले पुतले का अनावरण किया, जो भारत का पहला सुगंधित पुतला है. सनी का यह आकर्षक पुतला एक उत्तेजक और फन पोज में बनाया गया है. सनी के प्रशंसकों को इस पुतले के साथ सेल्फी लेने का मौका मिलेगा. सनी के मोम के पुतले से उनके सिग्नेचर परफ्यूम 'लस्ट बाय सनी' की खुशबू आएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • IN PICS: दिल्ली के मैडम तुसाद में पहुंचा सनी लियोन का स्टैच्यू, बेहद HOT पोज में आ रहा नजर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.