श्रीदेवी के निधन पर परिवार को सांत्वना देने अनिल कपूर के घर पहुंची कैटरीना कैफ
ABP News Bureau | 27 Feb 2018 08:40 PM (IST)
1
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड समेत पूरा भारत दुखी है. आज उनका पार्थिव शरीर मुंबई आ रहा है, लेकिन उससे पहले ही बॉलीवुड सितारे अनिल कपूर के घर पहुंचने शुरू हो गए हैं. अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी अनिल कपूर के घर पहुंची. इस दौरान उनका चेहरा काफी गमगीन लग रहा था.
2
श्रीदेवी का शव आज रात करीब 9.30 बजे मुंबई पहुंचेगा. (सभी तस्वीरें: मानव मंगलानी)
3
कल दोपहर 3.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
4
देवी के परिवार की ओर से जारी बयान के मुताबिक कल सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक का वक्त उनके अंतिम दर्शन के लिए तय किया गया है
5
आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से चला आ रहा इंतजार आज उस वक्त खत्म हुआ जब दुबई पुलिस ने बोनी कपूर को क्लीन चिट देते हुए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत ले जाने की इजाजत दे दी.
= 5">