श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही शूटिंग छोड़ मुंबई पहुंचे अर्जुन कपूर, बहन अंशुला भी आईँ नज़र
महज 54 साल की उम्र में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय निधन की खबर से देश समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री काफी शोक में डूबी हुई हैं. कल पूरे दिन अनिल कपूर के घर बॉलीवुड के बड़े सितारों का आना जाना लगा रहा है. ये खबर मिलते ही कल श्रीदेवी के सौतेले बेटे और बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर भी अमृतसर में शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए.
बता दें कि अर्जुन कपूर भी मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने दुबई पहुंचे थे. समारोह खत्म होते ही अर्जुन कपूर अमृतसर अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग करने पहुंचे थे.
बता दें कि आज शाम तक श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. वर्सोवा के उनके बंगले में खास तैयारी की जा रही है. अनिल कपूर के घर कई बड़े सितारे पहुंचे. आगे देखिए तस्वीरें
जब अंशुला किसी से फोन पर बात कर रही थीं उसी दौरान उन्हें क्लिक किया गया.
जैसे ही अर्जुन को इस बात की खबर मिली वो मुंबई लौट आए और दोनों बहनों से मिलने अनिल कपूर के घर पहुंचे.
अर्जुन कपूर के बाद अनिल कपूर के घर पर उनकी बहन अंशुला भी पहुंचीं.
अर्जुन कपूर सीधे अनिल कपूर के घर पहुंचे जहां पर श्रीदेवी की दोनों बेटियों सहित पूरा परिवार मौजूद है.
बता दें कि अर्जुन कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी के बेटे हैं.
अपनी करीबी दोस्त श्रीदेवी को खोने का दर्द करण जौहर के चेहरे पर साफ झलक रहा है.
निरवान खान भी इस दुख की घड़ी में श्रीदेवी के परिवार को साथ नजर आए.
रेखा को जैसी ही श्रीदेवी के निधन की खबर लगी उनहोंने तुरन्त श्रीदेवी के घर का रुख किया.
नीलिमा आजमी भी श्रीदेवी के निधन की खबर से काफी शॉक्ड रह गई और उन्होंने भी श्रीदेवी के घर का रुख किया.
वैभवी मर्चेंट भी इस दुख की घड़ी में श्रीदेवी के परिवार की हौसला अफजाही करने पहुंची.