PHOTOS: शुरू हुईं सोनम कपूर की शादी की तैयारियां, दुल्हन की तरह सजाया गया घर

इसके अलावा कुछ करीबी दोस्त भी अनिल कपूर के घर नजर आए. आपको बता दें कि सोनम कपूर ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 7-8 मई को सात फेरे ले सकती हैं. (सभी तस्वीरें - मानव मंगलानी)
सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं. दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. शुक्रवार रात से अनिल कपूर के घर पर मेहमानों का आना जाना भी शुरू हो गया.
शुक्रवार को अनिल कपूर घर सोनम की शादी के लिए सजा दिया गया. बताया जा रहा है कि सोनम की शादी के फंक्शन्स की अब शुरुआत हो गई है और इसी के लिए आज अनिल के घर पर कुछ परिवार के लोग और खास दोस्त पहुंचे.
इस दौरान अनिल कपूर के सोनम के कजिन मोहित मारवाह भी पहुंचे.
मोहित के साथ उनकी पत्नी भी पहुंची. आपको याद दिला दें कि मोहित की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी. इसी शादी में शिरकत करने के लिए श्रीदेवी दुबई गईं थी और फिर कभी लौटकर नहीं आई.
अनिल कपूर के घर के अंदर की तस्वीरें तो अभी बाहर नहीं आईं लेकिन आप तस्वीर में उनके घर के बाहर का नजारा देख सकते हैं.
आप इस तस्वीर में जो घर देख रहे हैं वो अनिल कपूर के घर की तस्वीरें हैं. आप देख सकते हैं कि उनके घर को कितनी खूबसूरती से सजाया गया है.
दुल्हन के छोटे भाई यानी हर्षवर्धन कपूर गेट पर मेहमानों का स्वागत करते नजर आए.
फिल्मकार करण जौहर जब अनिल कपूर के घर पहुंचे तो हर्ष गेट पर उन्हें रिसीव करने पहुंचे.
इस दौरान करन और हर्षवर्धन कैमरों के लिए पोज देते भी नजर आए.