श्रीदेवी ने मनाया पति बोनी कपूर का बर्थडे, बेटी जाह्नवी-खुशी समेत कई करीबी हुए शामिल
ABP News Bureau | 12 Nov 2017 10:49 PM (IST)

1
बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री श्रीदेवी ने बिती रात अपने पति और फिल्मनिर्माता बोनी कपूर का 62वां जन्मदिन मनाया. श्रीदेवी की इस पार्टी में उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए.
2
इस पार्टी में दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर ए. आर. रहमान, अभिनेत्री शबाना आजमी, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई करीबी लोग शामिल हुए.
3
बता दें कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर का बर्थडे चेन्नई के घर पर मनाया है.
4
बोनी कपूर के इस खास दिन को सेलिब्रेट करने उनके साथ दोनों बेटियां खुशी और जाहन्वी कपूर भी थीं.
5
बर्थडे पार्टी की तस्वीर श्रीदेवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तस्वीर में खुशी और जाह्नवी दोनों ही पापा बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं.