✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Kerala Flood: शाहरुख, जैकलीन और रजनीकांत से लेकर ‘बाहुबली’ प्रभास तक, इन सितारों ने डोनेट की है इतनी रकम

एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क   |  20 Aug 2018 06:20 PM (IST)
Kerala Flood: शाहरुख, जैकलीन और रजनीकांत से लेकर ‘बाहुबली’ प्रभास तक, इन सितारों ने डोनेट की है इतनी रकम
1

तेलुगू स्टार विजय ने 5 लाख रुपए की मदद की है. उनके अलावा अभिनेत्री अनुपमा परमेशवरन ने केरल की मदद के लिए 1 लाख रुपए डोनेट किए हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

2

हिंदी सिनेमा के किंग माने जाने वाले शाहरुख खान ने अपने एनजीओ ‘मीर फाउंडेशन’ के ज़रिए 21 लाख रुपए का डोनेशन दिया है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

3

‘बाहुबली’ फेम सुपरस्टार प्रभास ने केरल रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए डोनेट किए हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

4

केरल की मदद करने वालों में सिनेमा के सितारे भी पीछे नहीं हैं. हिंदी सिनेमा हो या फिर साउथ हर इंडस्ट्री के कलाकार दिल खोलकर आपदा की इस घड़ी में केरल के लोगों की मदद कर रहे हैं.

5

केरल इस वक्त अपने बेहद बुरे दौर से गुज़र रहा है. बाढ़ के कारण राज्य के लाखों लोगों को अपना आशियाना छोड़कर राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है. दुख की बात यह है कि अब तक इस विनाशकारी बाढ़ में 400 लोगों की जान जा चुकी है. इस बेहद मुश्किल वक्त में अब केरल को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए देश और दुनिया से कई लोगों और संगठनों ने मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है.

6

साउथ के सुपरस्टार और राजनेता कमल हासन और अभिनेता सूर्या ने इस मुश्किल घड़ी में केरल रिलीफ फंड में 25-25 लाख रुपए का योगदान दिया है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

7

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ ने केरल बाढ़ राहत कार्यक्रम के लिए काम कर रहे एनजीओ हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया को 5 लाख रुपये देने का फैसला किया है. उन्होंने अपने बयान में कहा, केरल में बाढ़ से हुए विनाश को देखकर मैं बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदना जरूरतमंद लोगों के साथ है. मैंने हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया के जरिए दान देने का फैसला किया है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

8

तमिल अभिनेता धनुष भी केरला की मदद को आगे आए हैं. उन्होंने 15 लाख रुपए का डोनेशन दिया है. वहीं, अभिनेता विशाल और शिवकार्तिकेयन ने 10-10 लाख रुपए डोनेट किए हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

9

अल्लू अर्जुन ने भी 25 लाख रुपए का डोनेशन दिया है. उन्होंने ट्वीट के ज़रिए लोगों से आगे आकर मदद करने की अपील भी की है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

10

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी आपदा से लड़ने के लिए केरल को 15 लाख रुपए का डोनेशन देंगे. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • Kerala Flood: शाहरुख, जैकलीन और रजनीकांत से लेकर ‘बाहुबली’ प्रभास तक, इन सितारों ने डोनेट की है इतनी रकम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.