दोस्त के बेटे ज़हीर इकबाल को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सलमान खान, कश्मीर की लव स्टोरी पर है फिल्म
बता दें कि नितिन कक्कर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी. फिल्म को लेकर उत्साहित नितिन कक्कर ने कहा, जहीर अपने काम के प्रति बेहद प्रतिबद्ध है. वह बहुत आगे जाएगा.
आपको बता दें कि जहीर किसी फिल्मी घराने से नहीं है, बल्कि उनके पिता और सलमान बचपन के दोस्त हैं.
सुपरस्टार सलमान खान अब कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बन रही प्रेम कहानी के साथ जहीर इकबाल को लॉन्च करने की तैयारी में हैं. आज ही सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए ये ऐलान किया है.
उन्होंने जहीर को सलाह दी है कि जिनसे तुम प्यार करते हो और जो तुमसे प्यार करते हैं, उनका हमेशा सम्मान करना और उनके लिए हमेशा वफादार रहना.
सलमान ने कल ही सोशल मीडिया पर ज़हीर के बचपन की तस्वीर शेयर की थी.
इससे पहले जह़ीर अभिनेत्री दीक्षा सेठ को डेट कर रहे थे. दीक्षा ने फिल्म 'हम दीवाना दिल' फिल्म में अरमान जैन के अपोजिट नज़र आई थीं. दीक्षा से ब्रेकअप के बाद अब ज़हीर सना के साथ हैं.
सुपरस्टार ने अपने दोस्त इकबाल की भी तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, किशोरावस्था में ये मेरा बैंक था, मुझे अब भी उसे 2,011 रुपये देने हैं. भगवान का शुक्र है कि उसने ब्याज नहीं लिया.
दातर पहले की तस्वीरें और वीडियो को ज़हीर ने वहां से रिमूव कर दिया है. हालांकि सना के इंस्टग्राम पर इन दोनों की तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं.
इन दिनों ज़हीर अभिनेत्री सना सईद को डेट कर रहे हैं. सना सईद 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' में नज़र आ चुकी हैं. ज़हीर अपने इंस्टाग्राम पर सना के साथ कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं. लेकिन अब जब उनके लॉन्च का ऐलान खुद सलमान ने किया है तो अब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम प्राइवेट कर लिया है.
सलमान खान ने गुरुवार को ट्वीट किया, ये बच्चे इतनी जल्दी बड़े कैसे हो जाते हैं. जहीर चाहे कुछ भी हो, हमेशा अपना बेहतरीन देने की कोशिश करना. अपनी बात पर अडिग रहना और हमेशा उनका साथ जरूर देना जिनसे तुम प्यार करते हो या जो तुम्हे प्यार करते हैं. ये याद रखना कि जिंदगी में सबसे बड़ी चीज है सम्मान और वफादारी.