PICS: डांस क्लास में साथ पहुंचे आलिया और रणबीर, परेशान सी आलिया की ऐसी तस्वीरें हुई कैमरे में कैद
बता दें कि आलिया और रणबीर के अफेयर के चर्चे इन दिनों आम हैं और ये दोनों स्टार कपल्स अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं. इतना ही नहीं दोनों के परिवारवाले भी एक दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं. (तस्वीर - सोशल मीडिया)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर खासा बिजी चल रहे हैं. (तस्वीर - मानव मंगलानी)
लेकिन इस तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि इस दौरान रणबीर कपूर, आलिया के साथ नजर आ रहे हैं. (तस्वीर - मानव मंगलानी)
इस दौरान आलिया जरा परेशान नजर आईं. कैमरे में उनका ये परेशान चेहरा कैद हो गया. अब आलिया क्या ढूंढ रही थी या क्यों परेशान थी इसे लेकर तो कुछ भी कह पाना जरा मुश्किल है. (तस्वीर - मानव मंगलानी)
आलिया ने कहा, 'हां मुझे लगता है कि मेरे पास वो खास शख्स है.वो प्यार करता है, एक अच्छा इंसान है और मैं इसे बेहद सिंपल रखना चाहती हूं' . (तस्वीर - सोशल मीडिया)
इस इंटरव्यू के दौरान जब आलिया से पूछा गया कि क्या उनकी जिंदगी में कोई ऐसा है जो सिर्फ उनका है उनके लिए पर्फेक्ट है ? तो इसके जवाब में आलिया ने कहा कि हां एक ऐसा शख्स है. (तस्वीर - सोशल मीडिया)
हाल ही में बॉलीवुड का ये हॉट कपल मुंबई के खार में साख नजर आया. बताया जा रहा है कि ये दोनों फिल्म के लेकर डांस प्रेक्टिस करने पहुंचे थे. (तस्वीर - मानव मंगलानी)
वैसे तो इशारों-इशारों में आलिया रणबीर ने कई बार अपने रिश्तों पर पब्लिकली मुहर लगा दी है. लेकिन हाल ही में वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में आलिया ने इसे लेकर खुलकर बात की.(तस्वीर - मानव मंगलानी)