25 साल बाद एक बार फिर दुल्हन बनेंगी पूजा बेदी, बचपन के दोस्त संग की सगाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी एक बार फिर दुल्हन बनने वाली हैं. पूजा बेदी ने अपने बचपन के दोस्त और ब्वॉयफ्रेंड मनेक कॉन्ट्रेक्टर से सगाई कर ली है.
आपको बता दें कि पूजा बेदी मशहूर एक्टर कबीर बेदी की बेटी हैं. पूजा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं और वो टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं.
करीब अब 25 साल बाद 48 साल की पूजा बेदी एक बार फिर दुल्हन बनने जा रही हैं . ( सभी तस्वीरें- पूजा बेटी इंस्टाग्राम)
उनकी बेटी आलिया इस वक्ट 22 साल की हैं और बेटा ओमर 19 साल का है.
पूजा ने साल 1994 में फरहान फर्निचरवाला से शादी रचाई थी और साल 2003 में तलाक ले लिया था. उनके दो बच्चे हैं आलिया और ओमर.
पूजा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनेक कॉन्ट्रेक्टर संग एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों ही काफी तैयार हुए नजर आ रहे हैं.
इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूजा बेदी ने लिखा, 'फेयरीटेल,'. ये तस्वीर पूजा ने 21 फरवरी को शेयर की थी. बताया जा रहा है कि इन दोनों ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन्स डे के दिन सगाई की थी लेकिन इसका ऐलान नहीं किया था.