प्रियंका चोपड़ा से मिलने मुंबई पहुंचे मंगेतर निक जोनास, एयरपोर्ट से सामने आईं ये तस्वीरें
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर और अमेरिकन सिंगर निक जोनास एक बार फिर भारत आए हैं. आज उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. प्रियंका से सगाई के बाद निक का ये पहला भारत दौरा है. (तस्वीर: मानव मंगलानी )
रोका सेरेमनी के लिए निक अपने माता पिता के साथ मुंबई पहुंचे थे हालांकि इस बार प्रियंका से मिलने के लिए वह अकेले ही आए हैं. (तस्वीर: मानव मंगलानी )
रोका सेरेमनी से पहले तक निक जोनास और प्रियंका ने अपने रिश्तों को दुनिया से छुपा कर ही रखा था, हालांकि रिपोर्ट्स में कई बार कहा जाता रहा कि दोनों सितारे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. (तस्वीर: मानव मंगलानी )
हालांकि बाद में प्रियंका ने मुंबई में अपने घर पर पूरे विधि विधान के साथ रोका सेरेमनी को अंजाम दिया, जिसके बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने और निक के रिश्तों पर मुहर लगाई. (तस्वीर: मानव मंगलानी )
आपको बता दें कि निक और प्रियंका ने कई महीने एक दूसरे को डेट करने के बाद सगाई कर ली थी. (तस्वीर: मानव मंगलानी )
आपको बता दें कि निक जोनास की मंगेतर प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग कर रही हैं. (तस्वीर: मानव मंगलानी )
ईशा अंबानी की सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा निक के साथ नहीं गईं बल्कि सीधा मुंबई लौट आईं और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गई थीं. (तस्वीर: मानव मंगलानी )
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की सगाई में शामिल होने इटली पहुंचे थे. (तस्वीर: मानव मंगलानी )
आंखों पर चश्मा और सर पर कैप लगाए निक जोनास ने मुंबई एयरपोर्ट पर शानदार एंट्री ली. (तस्वीर: मानव मंगलानी )
इस दौरान निक जोनास ने काले रंग की जैकेट के अंदर सफेद रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी और उनकी पैंट भी ब्लैक रंग की ही थी. (तस्वीर: मानव मंगलानी )