नेहा धूपिया के प्रेग्नेंसी की खबरों को सुन अब सामने आए उनके पापा और देखिए क्या कहा
नेहा के पापा ने कहा, ''नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है. दोनों ने जल्दबाजी में शादी कर ली, इसलिए लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. लोग अपनी इच्छा के मुताबिक चीजों को लेकर बात करते हैं और अफवाह फैलाते हैं.''
इसी दौरान उनके प्रेग्नेंसी की खबर आई. अब अभिनेत्री और उनके परिवार दोनों ने ही ऐसी खबरों से इंकार किया है.
इसके बाद शादी के अगले दिन ही नेहा पति अंगद के साथ यूएस रवाना हो गई थीं.
आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने 10 मई को ब्वॉयफ्रेंड अंगद के साथ सीक्रेट वेडिंग करके सबको चौंका दिया था. किसी को कानों-कान खबर नहीं थीं.
नेहा धूपिया के पापा ने ये भी साफ किया कि ये शादी दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी से हुई है.
अब बेटी के बचाव में उनके पापा उतर आए हैं. नेहा के पापा प्रदीप धूलिया ने एक हिंदी अखबार से बातचीत में प्रेग्नेंसी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने इतनी जल्दबाजी में शादी रचाई कि कई तरह की बातें होने लगीं. हाल ही ऐसी खबर आई कि वो प्रेग्नेंट हैं इसलिए जल्दी-जल्दी शादी कर ली. हालांकि उन्होंनें इसे सिर्फ अफवाह करार दिया है.