✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

इन दिनों स्टारडम को इंजॉय कर रही हैं मिस वर्ल्ड मानुषी, ये तस्वीरें कर रहीं सब बयां

एबीपी न्यूज, एजेंसी   |  18 Jun 2018 07:01 PM (IST)
इन दिनों स्टारडम को इंजॉय कर रही हैं मिस वर्ल्ड मानुषी, ये तस्वीरें कर रहीं सब बयां
1

मानुषी ने कहा कि वह प्रतिभागियों को बस यही सलाह देना चाहती हैं कि एक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर वे जैसी हैं, जो भी हैं, उस रूप में अपने आपको बेहतर तरीके से पेश करने के काबिल बने. (Photo Instagram @manushi_chhillar)

2

मानुषी को कविताएं लिखने, चित्रकारी करने और कुचिपुड़ी नृत्य का भी शौक है. वह कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं और महिलाओं के बीच माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने संबंधी परियोजना से जुड़ी हुई हैं. (Photo Instagram @manushi_chhillar)

3

इस पर उनका कहना है कि हालांकि, उन्हें कैमरे के प्रति अपने प्यार के बारे में थोड़ा देर से पता चला, बॉलीवुड में आने का फैसला कुछ ऐसा है, जिसे वह कुछ समय के लिए छोड़ना चाहेंगी. (Photo Instagram @manushi_chhillar)

4

उन्होंने बताया कि वह कॉलेज के दिनों से ही इस काम को बड़े पैमाने पर करती रही हैं और अब इस मुहिम को केन्या और दक्षिण अफ्रीका लेकर जा रही हैं. मानुषी ने कहा कि मिस वर्ल्ड का ताज अपनी उत्तराधिकारी को पहनाने के बाद भी वह इस मुहिम से जुड़ी रहेंगी. (Photo Instagram @manushi_chhillar)

5

मानुषी से जब प्रतिभागियों को लेकर उनकी उम्मीदों के बारे में पूछा गया तो उन्होंेने कहा, मुझे लगता है कि कोई निर्धारित फार्मूला नहीं है और कोई निर्धारित रास्ता नहीं है जो खिताब के पास ले जा सके क्योंकि हर किसी का अपना रास्ता होता है, यहां तक कि आप जब मिस वर्ल्ड की पिछली विजेताओं को देखते हैं तो हर कोई अनोखा था, इसलिए आप कोई निर्धारित उदाहरण नहीं दे सकते लेकिन मैं उनसे इतना कह सकती हूं कि जितना ज्यादा सीख सकती हैं सीखें और जैसी हैं वैसी रहें. (Photo Instagram @manushi_chhillar)

6

मानुषी मंगलवार की जगमगाती शाम को मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के दौरान एक शानदार प्रस्तुति देंगी. इस प्रतियोगिता में उनकी उत्तराधिकारी चुनी जाएगी. बॉलीवुड से करीना कपूर खान, जैकलीन फर्नाडिज और माधुरी दीक्षित नेने अपनी प्रस्तुति से समारोह में चार-चांद लगाएंगी. (Photo Instagram @manushi_chhillar)

7

मानुषी से जब पूछा गया कि ताज किसी और को सौंपने के बाद उनकी योजना क्या है, तो उन्होंने कहा, मिस वर्ल्ड के तौर पर मेरे पास अभी छह महीने हैं. मैंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की है और मैं हर रोज कुछ सीख भी रही हूं. यह उद्योग कुछ ऐसा है, जिसे मैंने कभी नहीं देखा था और मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानती. यहां तक कि मैं ऐसी शख्स भी नहीं रही हूं, जो बहुत फिल्में देखती हो, तो मेरे लिए यह सीखने वाला अनुभव रहा है. (Photo Instagram @manushi_chhillar)

8

मानुषी (21) ने कहा, कैमरे के सामने मैं आनंद लेती हूं और यह नई बात है, जो मुझे अपने बारे में पता चली. ये सभी बदलाव जो मेरी जिंदगी में हो रहे हैं, चीजें जिस तरह से सामने आती जाती हैं, मैं उन्हें लेने की कोशिश करती हूं. जब इस तरह की स्थिति (बॉलीवुड में काम करने का प्रस्ताव) सामने आएगी, जब मुझे फैसला करना होगा, तो मेरे पास एक निश्चित जवाब होगा. (Photo Instagram @manushi_chhillar)

9

10

सौंदर्य प्रतियोगिता की हर विजेता का अगला पड़ाव बॉलीवुड होता है, ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि मंगलवार रात अपना मिस इंडिया का ताज अपनी उत्तराधिकारी को पहनाने के बाद और इस साल के अंत में मिस वर्ल्ड का ताज दूसरी लड़की के सिर पर सजने के बाद क्या मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड-2017 भी बॉलीवुड में किस्मत आजमाएंगी? (Photo Instagram @manushi_chhillar)

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • इन दिनों स्टारडम को इंजॉय कर रही हैं मिस वर्ल्ड मानुषी, ये तस्वीरें कर रहीं सब बयां
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.