In Pics: पढ़ाई के लिए विदेश रवाना हुईं खुशी कपूर, दोस्तों को बाय करते हुए हो गई इमोशनल
हालांकि अपने पिता को खुशी ने मुस्कुराते हुए अलविदा कहा. जाह्ननी ने अक्सर इस बात का जिक्र किया है कि बोनी कपूर खुशी के ज्यादा क्लोज हैं.
खबरों के मुताबिक, खुशी ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में एडमिशन लिया है.
मुंबई और अपने दोस्तों को अलविदा कहते हुए खुशी कपूर की एक बेहद खास वीडियो सामने आई है.
इस तस्वीर में खुशी अपनी चचेरी बहन शनाया कपूर संग पोज देती नजर आ रही हैं.
खुशी को गुडबॉय कहने और शुभकामनाएं देने के लिए अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप संधू ने इंस्टाग्राम एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, कॉलेज के लिए रवाना हुईं. हम तुम्हें मिस करेंगे.
अपने दोस्तों को बाय कहते हुए भावुक हुई खुशी की ये तस्वीरें सामने आईं हैं. जिनमें उनके दोस्त भी काफी भावुक नजर आ रहे हैं.
खुशी कपूर मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. इस वक्त इंटरनेट पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हैं जिसमें खुशी उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने आए दोस्तों को गुडबाय कहते हुए काफी इमोशनल नजर आ रही हैं.
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर हाल ही में विदेश रवाना हुईं. खुशी अपनी आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गई हैं.