✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

‘ए दिल है मुश्किल’ डायरेक्टर करण ने पाक कलाकारों को भगाए जाने पर दिया बड़ा बयान!

ABP News Bureau   |  25 Sep 2016 04:32 PM (IST)
1

करण ने कहा, ‘‘कई बार हम बस हाथ जोड़कर यही कहना चाहते हैं, ‘हम रचनात्मक उद्योग से हैं. हमें अकेला छोड़ दो. हम फिल्में बनाते हैं, प्यार फैलाते हैं. दुनिया में और हमारे देश में लाखों लोग ऐसे हैं, जो हमारे काम से खुश हैं. हमें वह करने दीजिए.''

2

करण जौहर ने एक न्यूज चैनल को बताया, ‘‘मैं हमारे आसपास के गुस्से को समझता हूं और इसके साथ सहानुभूति रखता हूं. गंवाई गई जिंदगियों के लिए मेरा दिल रोता है. कोई भी चीज आतंक के इस भयावह अनुभव को सही नहीं ठहरा सकती. फिर आपका सामना इस किस्म की स्थिति (पाक कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहने) से होता है. यदि यह वाकई हल होता तो यह कदम उठाया जा चुका होता.’’

3

उन्होंने कहा, ''हमें अब और आसान निशाने नहीं बनना चाहिए. हमारा योजनाओं में कोई स्थान नहीं है लेकिन हम चीजों को बेहतर और खुशनुमा बना सकते हैं.’’

4

फवाद करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में हैं. यह फिल्म इस दिवाली पर प्रदर्शित होनी है.

5

जब करण से पूछा गया कि वे इस तरह की धमकियों से कैसे निपटेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता. मैं हर किसी से अनुरोध करता हूं कि इसे व्यापक तौर पर देखें और स्थिति को समझें..यह एक व्यापक स्थिति है और इसका लेना-देना हुनर को प्रतिबंध करने से नहीं है. इसे एक बड़े नजरिए से देखें और जवाब ढूंढें.’’

6

करण ने कहा कि कई बार रचनात्मक लोग इतना ज्यादा निराश महसूस करते हैं कि वे सिर्फ हाथ जोड़कर यही कहना चाहते हैं, ‘हमें अकेला छोड़ दीजिए.’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसा कोई व्यक्ति नहीं हूं, जो जवाब ढूंढ सके. मैं बस एक फिल्मकार हूं, जो एक प्रेम कहानी बयां कर रहा है. आज मुझे लगता है कि मैं एक कमजोर और आसान निशाना हूं. मैं पूर्व में भी इसका सामना कर चुका हूं, असर झेल चुका हूं और मैं इससे लगातार लड़ा हूं.’’

7

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कहते हुए भी मैं खुद को कमजोर और डरा हुआ महसूस करता हूं. मैं दर्द और गुस्से को पूरी तरह महसूस करता हूं. अगर मेरी फिल्म को इसकी वजह से निशाना बनाया जाता है तो यह मुझे बेहद दुखी कर देगी क्योंकि मेरा इरादा प्यार से एक चीज लेकर आने का था, कुछ और नहीं.’’

8

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह हल नहीं है. मैं इसमें यकीन नहीं रखता. इस स्थिति को सुलझाने के लिए बड़े प्रभावशाली पक्षों को एकसाथ आना चाहिए और यह हल हुनर या कला को प्रतिबंधित करके नहीं निकाला जा सकता.’’ करण ने कहा कि इस बारे में सार्वजनिक तौर पर बोलने के दौरान वह ‘कमजोर’ महसूस करते हैं.

9

करण जौहर का यह बयान दरअसल MNS द्वारा फवाद खान और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने की धमकी देने के बाद आया है. इन कलाकारों को यह भी कहा गया कि यदि वे भारत नहीं छोड़ेंगे तो उनकी फिल्मों की शूटिंग बाधित की जाएगी.

10

फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि उरी में हुए आतंकी हमले में गई जानों के लिए उनका दिल भी रोता है और वह देश का गुस्सा समझते हैं लेकिन पाकिस्तान के कलाकारों का बहिष्कार कर देना आतंकवाद का हल नहीं है. करण ने कही हैं कई सारी बातें, आगे जानें....

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • ‘ए दिल है मुश्किल’ डायरेक्टर करण ने पाक कलाकारों को भगाए जाने पर दिया बड़ा बयान!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.