शादी के बंधन में बंधे ईशा अंबानी और आनंद पीरामल, बेहद खास है ये Inside Photos
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत के सभी नामी दिग्गज पहुंचे हैं. इसमें फिर चाहे महानायक अमिताभ बच्चन हों या फिर गृहमंत्री राजनाथ सिंह सभी इन दोनों को आर्शीवाद देने पहुंचे हैं.
जहां ईशा लाइट कलर का वेडिंग लहंगा पहने नजर आ रही हैं तो वहीं आनंद भी उनकी ही मैचिंग की शेरवानी में नजर आ रही हैं.
बेटी की शादी में मुकेश अंबानी और नीत अंबानी कुछ इस अंदाज में दिखे. तस्वीर में दोनों ही जरा भावुक के दिखाई दे रहे हैं.
दुल्हन के लिबास और गहनों से सजी ईशा ऐसी दिखाई दे रही थीं.
पूरा परिवार अपने खास मेहमानों का स्वागत करता दिखाई दिया.
इस तस्वीर में आनंद जहां ईशा के सामने हाथ जोड़े दिखाई दे रही हैं वहीं ईशा के एक्सप्रेशंस आपका दिल जीत लेंगे. दोनो की कैमिस्ट्री बेहद खूबसूरत है.
वरमाला पहनाने के लिए कुछ इस अंदाज में अपने भाइयों के साथ आनंद के पास पहुंचीं ईशा.
इस तस्वीर में ईशा और आनंद मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर यकीनन जयमाला के बाद की है क्योंकि दोनों गले में वरमाला पहने नजर आ रहे हैं.
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस ग्रैंड वेडिंग से दूल्हा और दुल्हन की काफी सारी तस्वीरें हम आपके लिए लाए हैं जिन्हें आप आगे की स्लाइड्स का रुख करके देख सकते हैं.