✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

पहली बार सामने आईं कैंसर से जूझ रहे इरफान खान की लंदन से ये तस्वीरें, देखें

एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क   |  19 Jun 2018 11:20 AM (IST)
1

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों फिल्म 'ब्लैकमेल' में इरफान खान नज़र आए थे. फिल्म की रिलीज से पहले ही वो अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए विदेश रवाना हो गए थे. उनकी फिल्म 'कांरवा' तीन अगस्त को रिलीज होने वाली है. (Photo Credit : Ajay Brahmatmaj)

2

इरफान खान कब तक ठीक होकर वापस लौटेंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. (Photo Credit : Ajay Brahmatmaj)

3

इरफान ने इस लेटर में अपने दर्द को बयां करते हुए लिखा है कि कभी-कभी दर्द खुदा से भी बड़ा होता है. इरफान खान का पूरा लेटर आप एबीपी न्यूज़ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं. (Photo Credit : Ajay Brahmatmaj)

4

बता दें कि इरफान खान न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे हैं. फरवरी में उनकी तबियत खराब हुई थी. इसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई गईं. मार्च में खुद इरफान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी की जानकारी दी थी. (Photo Credit : Ajay Brahmatmaj)

5

इरफान खान ने अपने लेटर में बीमारी का पता चलने से लेकर अब तक की पूरी कहानी को बहुत ही इमोशनल तरीके से लिखा है. इरफान ने लिखा है, 'इस सफ़र में सारी दुनिया के लोग... सभी मेरे सेहतमंद होने की दुआ कर रहेहैं,प्रार्थना कर रहे हैं,मैं जिन्हें जानता हूँ और जिन्हें नहीं जानता,वे सभी अलग-अलग जगहों और टाइम जोन से मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं.मुझे लगता है कि उनकी प्रार्थनाएं मिल कर एक हो गयी हैं,एक बड़ी शक्ति...तीव्र जीवन धारा बन कर मेरे स्पाइन से मुझ में प्रवेश कर सिर के ऊपर कपाल से अंकुरित हो रही हैं.' (Photo Credit : Ajay Brahmatmaj)

6

इरफान ने लेटर में आगे लिखा है, 'मैं जिस अस्पताल में भर्ती हूँ, उसमें बालकनी भी है...बाहर का नज़ारा दिखता है. कोमा वार्ड ठीक मेरे ऊपर है.सड़क की एक तरफ मेरा अस्पताल है और दूसरी तरफ लॉर्ड्स स्टेडियम है ... वहां विवियन रिचर्ड्स का मुस्कुराता पोस्टर है.मेरे बचपन के ख्वाबों का मक्का,उसे देखने पर पहली नज़र में मुझे कोई एहसास ही नहीं हुआ...मानो वह दुनिया कभी मेरी थी ही नहीं.' (Photo Credit : Ajay Brahmatmaj)

7

अभिनेता इरफान खान इन दिनों लंदन में हैं और बीमारी का इलाज करा रहे हैं. उनके फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआंए कर रहे हैं. अक्सर ही सोशल मीडिया के माध्यम से ये अभिनेता अपने चाहने वालों की अपनी खैरियत बताते रहते हैं. अब इरफान खान ने एक चिट्ठी लिखी है जिसे पढ़कर आप भी इमोशनल हो जाएंगे. इस चिट्ठी के साथ इरफान खान ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी शेयर की हैं. आगे देखिए (Photo Credit : Ajay Brahmatmaj)

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • पहली बार सामने आईं कैंसर से जूझ रहे इरफान खान की लंदन से ये तस्वीरें, देखें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.