✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Friendship day: बॉलीवुड सितारे जिनकी दोस्ती की मिसाल देते हैं दुनिया वाले

एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क   |  05 Aug 2018 09:50 AM (IST)
Friendship day: बॉलीवुड सितारे जिनकी दोस्ती की मिसाल देते हैं दुनिया वाले
1

दुनिया भर में आज फ्रेंडशिप डे को लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में सभी अपने खास दोस्तों को विश करने में बिजी हैं. ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी किसी से पीछे नहीं हैं. इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं बी टाउन की वो सबसे पक्की दोस्ती जो दुनिया भर में हैं सबसे ज्यादा मशहूर. तो देर किस बात की आगे की स्लाइड्स का रुख करके मिलिए इन जोड़ियों से.

2

ऋतिक रोशन-फरहान अख्तर: ऋतिक और फरहान की दोस्ती काफी पुरानी है या कहें कि ये दोनों बचपन के दोस्त हैं. दोनों ने अपने करियर के लिए रास्ता भी एक ही चुना है. फरहान ने अपनी फिल्म दिल चाहते में ऋतिक के साथ काम किया. इसके बाद इनकी दोस्ती फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में भी नजर आई.

3

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी की दोस्ती फिल्म वेक अप सिड के दौरान हुई. शूटिंग के वक्त ही ये दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे. इसके बाद से ही दोनों को साथ में हैंग आउट करते और मस्ती करते देखा जाता है.

4

अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम: बॉलीवुड़ खिलाड़ी अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं. इतना ही नहीं ये दोनों एक दूसरे के अच्छे-बुरे वक्त में एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं.

5

अजय देवगन- रोहित शेट्टी: अजय और रोहित की दोस्ती को बॉलीवुड में सबसे गहरी दोस्ती माना जाता है. इनका रिश्ता करीब 25 साल पुराना है. दोनों ने साथ में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न, गोलमाल 3, बोल बच्चन और सिंघम जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में साथ काम किया है. इनकी दोस्ती में आज भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

6

जैकलीन फर्नांडिज- सोनम कपूर: सोनम कपूर जैकलीन और सोनम की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ होगा. जहां सोनम की शादी में जैकलीन सबसे ज्यागा मस्ती करती दिखाई दी थीं. वहीं सोनम के मुश्किल वक्त में भी जैकलीन ने उनका काफी साथ दिया था. फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग के दौरान जब सोनम बीमार हुई थीं, तब जैकलिन उन्हें देखने अस्पताल भी पहुंती थीं.

7

अर्जुन कपूर- रणवीर सिंह: बॉलीवुड के गुंडे रणवीर और अर्जुन को कई बार साथ में धमाल मचाते हुए देखा गया है. कॉफी विद करण में दोनों ने एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था. ऑन स्क्रीन ये 'गुंडे' रियल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त हैं.

8

कैटरीना कैफ-आलिया भट्ट: कैटरीना कैफ और आलिया की दोस्ती से तो सभी वाकिफ हैं. हालांकि पहले माना जाता था कि रणबीर कपूर के साथ रिलेशन के कारण दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करेंगी लेकिन कैटरीना और आलिया से न सिर्फ से ट्रेंड खत्म किया बल्कि अपनी प्यारी सी दोस्ती से सभी की सोच में परिवर्तन भी कर डाला.

9

करीना कपूर खान- अमृता अरोड़ा: बॉलीवुड में आज तक हमने अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट के बारे में तो काफी बार सुना है. लेकिन इनमें से कुछ ही एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्हें बेस्ट फ्रेड्स फॉरऐवर कहा जा सकता है. इन्हीं में से एक करीना और अमृता की दोस्ती भी है.

10

सलमान खान-आमिर खान: बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार दोस्तों की जोड़ी की बात करें तो वो है दो खान. सलमान और आमिर को दोस्ती की भी दुनिया दीवानी है.

11

शाहरुख खान- काजोल देवगन: रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक बॉलीवुड की सबसे फेवरेट दोस्ती है शाहरुख और काजोल. दोनों ने कई फिल्में एक सआथ की हैं. आज भी जब ये दोनों किसी इवेंट या स्टार पार्टी में साथ नजर आते हैं तो वो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • Friendship day: बॉलीवुड सितारे जिनकी दोस्ती की मिसाल देते हैं दुनिया वाले
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.