The Wedding Junction: ब्राइडल लहंगे में फातिमा सना शेख ने रैंप पर बिखेरा जलवा
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं.
बता दें कि इस शो में फातिमा ने डिजाइनर सोनाक्षी राज का ब्राइडल लहंगा पहना. इस ड्रेस में फातिमा काफी खूबसूरत नज़र आ रही थीं.
फातिमा जल्द ही फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में नज़र आने वाली हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं.
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में भी उनका कैरेक्टर काफी दमदार है. उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
इन दिनों फातिमा मुंबई में ही हैं और हर रोज कहीं ना कहीं इवेंट में नज़र आती हैं.
मुंबई में आयोजित The Wedding Junction Show में जब फातिमा इस अंदाज में रैंप पर उतरीं तो लोगों को उनका लुक काफी पसंद आया.
'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख इन दिनों अपने लुक की वजह से काफी चर्चा बटोर रही हैं. हाल ही में फातिमा एक वेडिंग कलेक्शन को पेश करती नज़र आईं.