✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

पिता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेते देख नम हुईं दीपिका पादुकोण की आंखें

ABP News Bureau   |  30 Jan 2018 12:33 PM (IST)
1

दीपिका पादुकोण के लिए पिता को ये सम्मान पाते देखना एक बेहद भावुक पल था. इस दौरान उनकी आंखों में खुशी के आंसुओं की नमी भी दिखी.

2

राष्ट्रमंडल खेलों और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पूर्व विजेता पादुकोण को पहले बीएआई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया. भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रकाश पादुकोण को प्रशस्ति पत्र, शाल, स्मृति चिन्ह और 10 लाख रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

3

इस खास मौके पर प्रकाश ने कहा, मैं सम्मान को पाकर बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं. इस सम्मान के पीछे मेरी प्रतिभा, मेरी कड़ी मेहनत के अलावा शुभचिंतकों की दुआओं का मेरी सफलता में अहम रोल रहा है. मैं इसके लिए कर्नाटक राज्य बैंडमिंटन संघ और बीएआई का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने उस समय कम संसाधनों के रहते हुए मेरा समर्थन किया.

4

दीपिका पादुकोण और उनके परिवार के लिए ये पल बेहद खास रहा. दीपिका पादुकोण अपनी मां, बहन और पिता के साथ इस समारोह में पहुंची.

5

इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने प्रकाश पादुकोण को दिग्गज बैंडमिटन खिलाड़ी बताते हुए कहा, प्रतिभा का सम्मान करना भारतीय संस्कृति है. प्रकाश को सम्मान देना इसीलिए जरूरी है क्योंकि वह लोगों को प्रेरणा स्रोत हैं और उनसे युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है.

6

पिता को स्टेज पर चढ़ ये पुरस्कार पाते हुए देख दीपिका की खुशी देखते ही बनती है. वो इस दौरान अपने पिता के जीवन के इस खास पल को कैमरे में कैद करती नजर आईं. सभी फोटो (मानव मंगलानी व सोशल मीडिया)

7

दीपिका पादुकोण के लिए इन दिनों एक बाद एक बेहद अच्छी खबरें आ रही हैं. जहां एक तरफ मुश्किलों के बाद फिल्म पद्मावत रिलीज हो गई और बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. वहीं, दूसरी ओर अब उनके पिता प्रकाश पादुकोण को भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • पिता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेते देख नम हुईं दीपिका पादुकोण की आंखें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.