अवॉर्ड फंक्शन में ग्रीन आउटफिट पहनकर पहुंची दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर मिले ऐसे कमेंट्स

ग्रीन कलर की इस आउटफिट में दीपिका पादुकोण बला की खूबसूरत लग रही थी. इस तस्वीर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'विश्व पर्यावरण दिवस के लिए बहुत देर हो चुकी है!'
(सभी तस्वीरें -मानव मंगलानी)
इसके बाद दीपिका पादुकोण ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि मुझे ये क्यों दिया गया है लेकिन बीते कुछ सालों में मुझे दर्शकों का बहुत प्यार मिला है.
इस अवॉर्ड को लेने पहुंची दीपिका थैंक्यू स्पीच में करण जौहर की खिंचाई करती नजर आईं. उन्होंने कहा कि मैं इस समय बेहद नरवस हूं क्योंकि करण जौहर मेरे सामने बैठे हैं.
ग्रेजिया मिलेनियल अवॉर्ड्स में पहुंची दीपिका पादुकोण को वहां मिलेनियल ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड से भी नवाजा गया.
दीपिका पादुकोण हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची जिसमें वो ग्रीन कलर की आउटफिट पहनकर पहुंची थी.
दीपिका पादुकोण के इस आउटफिट को लेकर फैंस के भी मजेदार कमेंट्स सामने आए. एक फैन ने दीपिका की तारीफ करते हुए लिखा 'ग्रीन आउटफिट में वो कमाल की लग रही हैं..एक तो पुणे की गर्मी और एक आप..दोनों सेम'.
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, अपनी इस ड्रैस से दीपिका पादुकोण अब प्रियंका चोपड़ा को टफ कॉम्पिटिशन देने वाली हैं.
एक अन्य ने लिखा, इन्होंने गाड़ी की त्रिपाल क्यों पहन रखा है. वहीं किसी ने दीपिका को शिमला मिर्च तक बता दिया.
जहां कुछ फैंस को दीपिका का ये अंदाज खूब पसंद आया तो वहीं कुछ इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी करते नजर आए.