बीजेपी में शामिल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन, कहा- पीएम मोदी से हूं प्रभावित
आपको बता दें कि रिमी सेन दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं.
2016 में वे बिग-बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं. मीडिया से बात करते हुए रिमी सेन ने कहा कि मैं पीएम मोदी से प्रभावित हूं. जो भी जिम्मेदारी मुझे जाएगी उसे पूरा करूंगी.
बिग-बॉस सीजन 9 में कम वोट मिलने की वजह से रिमी सेन को शो से निकलना पड़ा था.
उन्होंने सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार जैसे नामी अभिनेताओं के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है.
रिमी सेन को डायरेक्टर प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' और 'हंगामा' से जबरदस्त पहचान मिली. उन्हें 'गोलमाल' सीरीज की पहली फिल्म में भी सराहा गया था.
बॉलीवुड अभिनेत्री और एक्स बिग-बॉस कंटेस्टेंट रिमी सेन ने आज भारतीय जनता पार्टी में का दामन थाम लिया. रिमी के साथ ही भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल कशिश खान भी बीजेपी में शामिल हुईं. आगे जानिए बीजेपी में शामिल होने के बाद पीएम मोदी को लेकर रिमी सेन ने क्या कहा है?
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए रिमी सेन और कशिश खान के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी दी है.
आपको बता दें कि रिमी सेन बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
आपको बता दें कि जल्द ही पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि रिमी सेन बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार भी कर सकती हैं.