✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विधानसभा चुनाव 2026

WEST BENGAL  (148/294)
122-141
TMC
143-165
BJP
4-7
OTH
TAMIL NADU  (118/234)
131-146
DMK+
56-72
AIADMK+
22-26
TVK
7-15
OTH
KERALAM  (71/140)
55-64
LEFT+
74-82
INC+
0-3
BJP
4-8
OTH
PUDUCHERRY  (17/33)
17-23
BJP+
06-08
INC+
03-07
OTH
ASSAM  (64/126)
87-99
BJP+
21-32
INC+
4-8
OTH
(Source:  Poll of Polls)

बर्थडे स्पेशल: एक्ट्रेस काजोल ने पूरे किए जिंदगी के 44 साल

एबीपी न्यूज़   |  05 Aug 2018 11:42 AM (IST)
बर्थडे स्पेशल: एक्ट्रेस काजोल ने पूरे किए जिंदगी के 44 साल
1

'कभी खुशी कभी गम', 'हम आपके दिल में रहते हैं' और 'होते होते प्यार हो गया' जैसी फिल्मों में भी काजोल ने अपनी दमदार एक्टिंग का नमूना पेश किया. इस बीच अपने करियर में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें कई नामी अवॉर्ड से भी नवाजा गया. फोटो-इंस्टाग्राम

2

खास बात ये है कि काजोल उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जिन्होंने अपने करियर की बुलंदियों पर होने के बावजूद शादी रचा ली. जी हां, साल 1999 में उन्होंने मशहूर एक्टर अजय देवगन से शादी रचा ली थी. फोटो-इंस्टाग्राम

3

साल 2012 में आई फिल्म 'फना' से काजोल ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी और उसके बाद 'मई नेम इज खान' से शाहरुख और काजोल की जोड़ी ने फैंस को खुश कर दिया. फोटो-इंस्टाग्राम

4

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में अंजलि का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस काजोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था. यही वजह है कि काजोल को आज भी उनके फैंस अंजलि के किरदार में देखकर थकते नहीं हैं. काजोल एक्टिंग के साथ कई टीवी शो में बतौर जज भी नजर आती रहती हैं. फोटो-इंस्टाग्राम

5

फिल्मों से हटकर बात करें काजोल की जिंदगी की तो बता दें कि उन्हें खाना बनाना बिलकुल नहीं आता है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मुझे हमेशा इस बात का अफसोस रहेगा कि मेरे बच्चे अपनी मां के हाथ का बना खाना कभी याद नहीं कर सकेंगे'.

6

काजोल ने साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि ये फिल्म उन्हें खास पहचान नहीं दिला पाई.लेकिन इसके बाद साल 1993 में आईं फिल्म 'बाजीगर' से कजोल को लोकप्रियता मिली. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के लिए पहले दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को चुना गया था. लेकिन बाद में यह फिल्म कजोल की झोली में आ गई. फोटो-इंस्टाग्राम

7

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. 05 अगस्त 1974 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मी काजोल लीजेंड एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं. बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी काजोल का नाम आज इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों में शुमार हैं. फोटो-इंस्टाग्राम

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • बर्थडे स्पेशल: एक्ट्रेस काजोल ने पूरे किए जिंदगी के 44 साल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.