✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

भाई सनी देओल के समर्थन में उतरे बॉबी देओल, कहा- पंजाब के लोग देओल परिवार से बहुत प्यार करते हैं

एबीपी न्यूज़   |  03 May 2019 09:41 PM (IST)
1

साथ ही बॉबी ने बताया कि आने वाले समय में मुमकिन है कि उनके पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी भी सनी देओल के लिए प्रचार करती नजर आ सकती हैं.

2

एक वक्त पर बॉबी के पिता धर्मेंद्र भी राजनीति में आए थे लेकिन कुछ वक्त बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी. उन्होंने कहा था कि राजनीति शायद उनके खून में नहीं हैं, इस बाबत पूछे जाने पर बॉबी ने कहा कि सनी देओल यहां ठहरने के लिए आए हैं और जनता की सेवा करना चाहते हैं.

3

सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर-एक प्रेमकथा' में हैंडपंप हाथों में लिए दिखे थे. फिल्म तो सुपरहिट साबित हुई ही थी साथ ही सनी देओल का ये हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन भी खूब पॉपुलर हुआ. अब जब सनी चुनावी मैदान में हैं तो वो हर अंदाज में मतदाताओं और फैंस को लुभाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

4

फिल्म 'दामिनी' और 'घायल' के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सनी देओल ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करते हुए खुद को देशभक्त कहा था, जो राजनीति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता.

5

‘घायल’ और ‘दामिनी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता गुरदासपुर सीट से वर्तमान सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़, आप के पीटर मसीह और पीडीए के लाल चंद के खिलाफ मैदान में खड़े हैं. (सभी तस्वीरें - सोशल मीडिया)

6

बॉबी देओल ने कहा, मेरे पिता (धर्मेन्द्र), मेरे भाई और हमारे परिवार को यहां हमेशा प्यार मिला. रोड शो को मिला जन समर्थन दिखाता है कि लोग हमें किस कदर प्यार करते हैं.

7

बॉबी देओल भी सनी के रोडशो में शामिल हुए थे, जो गुरदासपुर और पठानकोट की सड़कों से गुजरा था.

8

अभिनेता और पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल के भाई बॉबी देओल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सनी के पहले रोड शो को मिला अपार जनसमर्थन दिखाता है कि पंजाबी लोग देओल परिवार को किस कदर प्यार करते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • भाई सनी देओल के समर्थन में उतरे बॉबी देओल, कहा- पंजाब के लोग देओल परिवार से बहुत प्यार करते हैं
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.