Women's Day पर स्पेशल डिनर डेट पर पहुंचे अर्जुन-मलाइका, सामने आईं तस्वीरें
डिनर के बाद दोनों वहां से साथ में एक ही कार में रवाना हुए.
(सभी तस्वीरें -मानव मंगलानी)
अफेयर की खबरों के बीच अब खबर है कि मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को नाम देने की तैयारी में जुट गए हैं.
कहा ये भी जा रहा है कि शादी के मद्देनज़र अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के पास एक पॉश इलाके में अपार्टमेंट भी खरीद लिया है.
अर्जुन कपूर इस दौरान पैपराजी को पोज देते भी नजर आए जबकि मलाइका ने मीडिया को इग्नोर करने के विकल्प को चुना.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अर्जुन अगले महीने शादी कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक दोनों ईसाई रीति रिवाजों से शादी रचाएंगे.
दोनों जूहू के एक रेस्टोरेंट में देर रात साथ में डिनर करने पहुंचे. इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल दिख रहे थे.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ वुमेन्स डे के मौके पर साथ में वक्त बिताते नजर आए.