IN PICS: वाराणसी में ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग करते नज़र आए आलिया और रणबीर, सामने आईं ये तस्वीरें
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दफा फिर साथ में नज़र आए. हालांकि इस बार दोनों सितारे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग करते नज़र आए हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग वाराणसी में चल रही है. आलिया और रणबीर वाराणसी के किसी घाट पर नाव में किसी सीन की तैयारी करते दिखे. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
इस दौरान नाव पर आलिया और रणबीर किसी सीक्वेंस को शूट भी करते नज़र आए, जिसमें आलिया नाव पर बैठी नज़र आ रही हैं, जबकि रणबीर खड़े हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
शूटिंग के दौरान दोनों सितारों को तेज़ गर्मी का सामना करना पड़ा, जिससे बचने के लिए उन्होंने अपने हाथों में एक एक बैटरी वाला पंखा भी थामा हुआ था. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)