✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

फरवरी में शादी करेंगे नील नितिन मुकेश, मुंबई में होगा रिसेप्शन

ABP News Bureau   |  17 Dec 2016 04:35 PM (IST)
फरवरी में शादी करेंगे नील नितिन मुकेश, मुंबई में होगा रिसेप्शन
1

अपनी मंगेतर रुक्मिणी सहाय से शादी रचाने के लिए तैयार अभिनेता नील नितिन मुकेश उदयपुर में सात फेरे लेंगे. शादी समारोह रैडिसन ब्लू होटल में सात फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगा.

2

शादी में राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखेगी. नील ने एक बयान में कहा, अगर मुझे फैसला लेना होता तो मैं मंदिर में शादी रचाता. उदयपुर में शादी समारोह का फैसला दोनों परिवारों ने संयुक्त रूप से लिया है और एक आज्ञाकारी बेटा होने के नाते मैंने इसे स्वीकार कर लिया.

3

अभिनेता ने कहा कि उदयपुर में शादी होने से रुक्मिणी तीन दिनों तक अपने परिवार व रिश्तेदारों से अच्छे से मिल सकेंगी.

4

आपको बता दें कि नील ने दशहरा के शुभ अवसर पर जुहू के एक होटल में रुक्मिणी से सगाई की थी.

5

नील के परिवार की ओर से इसमें 500 चुनिंदा लोग शामिल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार व मित्र शामिल होंगे. आठ फरवरी को मेहंदी और संगीत समारोह होगा.

6

दिग्गज गायक मुकेश के पोते और मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे मुंबई में जेडब्ल्यू मैरियट होटल में 17 फरवरी को रिसेप्शन सेरेमनी की मेजबानी करेंगे, जिसमें फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • बॉलीवुड
  • फरवरी में शादी करेंगे नील नितिन मुकेश, मुंबई में होगा रिसेप्शन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.