हमारे देश में अभी सबसे ज्यादा सब-कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी की डिमांड है और मार्केट में कई गाड़ियां हैं जो बिक्री में सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं. मिड-साइज एसयूवी की डिमांड को देखते हुए अब हुंडई इस सेगमेंट में अपनी एक और कार लॉन्च करने जा रही है. बता दें कि कंपनी 26 अक्टूबर को अपनी नई कार Hyundai Bayon को पेश करेगी.
वहीं कंपनी इस नई कार को अपनी दो सबसे लोकप्रिय एसयूवी वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन करेगी. माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम, यानी लगभग 9.5 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है. इस आर्टिकल में हम आपको हुंडई बायोन के इंजन, ड्राइविंग मोड्स, हाई-टेक फीचर्स और सेफ्टी की पूरी जानकारी देंगे.
गाड़ी में मिलेगा बूस्ट मोड
जानकारी दें दे कि हुंडई बायोन में परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को खास ध्यान में रखकर भरोसेमंद इंजन दिया गया है. इसमें 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा. जो 115 bhp की पावर जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ ऑटोमैटिक चालकों के लिए iVT का विकल्प दिया जाएगा.
जबकि इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका बूस्ट मोड है जो iVT ऑटोमैटिक वेरिएंट में देखने को मिलेगा. जैसे ही आप इस बटन को दबाते हैं कार को तुरंत तेज एक्सेलेरेशन मिलेगा और यह ओवरटेकिंग के दौरान काफी मददगार साबित होगा. वहीं इसके अलावा स्टीयरिंग पर पैडल शिफ्टर्स और अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं. जिन्हें स्टीयरिंग व्हील पर लगे कंट्रोल्स से आसानी से बदला जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
मिलता है हाई-टेक फीचर्स
जबकि कंपनी ने अपनी इस नई एसयूवी को एन्हैन्स्ड ग्लोबल के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. जो गाड़ी को मजबूती और बेहतर स्टेबिलिटी प्रदान करता है. केबिन के अंदर कदम रखते ही आपको प्रीमियम अहसास मिलेगा. इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट्स और 12.3-इंच की दो बड़ी टचस्क्रीन दी गई हैं.
वहीं एंटरटेनमेंट के लिए इसमें बोस का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और वॉयस कमांड के लिए एआई आधारित वॉयस असिस्टेंट दिया गया है. कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. जो राइडिंग को बेहद आसान और आधुनिक बनाते हैं.
सेफ्टी का रखा गया है ध्यान
वहीं सेफ्टी के लिहाज से भी हुंडई ने इस नई एसयूवी के स्ट्रक्चर पर काफी काम किया है. जबकि बॉडी को मजबूत बनाने के लिए इसमें 69 प्रतिशत एडवांस्ड मल्टी-ग्रेड हाई-स्ट्रेंथ स्टील के साथ-साथ अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील और एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील का भरपूर इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस गाड़ी में 35 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
जबकि यात्रियों की सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल-स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.
क्या होगी कीमत?
आपको बता दें कि अभी सबसे ज्यादा चर्चा हुंडई Bayon कीमत की है. जैसा कि हमने बताया इसे वेन्यू और क्रेटा के बीच में जगह दी जाएगी इसलिए इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है.
वहीं हुंडई बायोन को केवल पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ ही बाजार में उतारा जाएगा. हालांकि कंपनी माइलेज के शौकीन और बजट फ्रेंडली ग्राहकों के लिए आने वाले समय में इसका सीएनजी वेरिएंट भी पेश कर सकती है. 10 लाख के बजट में पैनोरमिक सनरूफ, ADAS और बोस ऑडियो जैसे फीचर्स के साथ यह कार भारतीय बाजार में दूसरी एसयूवी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है.
यह भी पढ़ें: Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI