सर्दियों के मौसम में अक्सर सुबह-सुबह बाइक और स्कूटर स्टार्ट करने में परेशानी होती है. यह एक आम समस्या है. जब आप सुबह ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम के लिए निकलने की जल्दी में हों और आपकी बाइक बार-बार किक मारने या सेल्फ लेने पर भी स्टार्ट न हो, तो यह बेहद परेशान कर देने वाला हो सकता है. जब तापमान बहुत कम होता है, तो इंजन का तापमान भी गिर जाता है. इसके कारण इंजन के अंदर मौजूद इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है. जब ऑयल गाढ़ा हो जाता है, तो मूविंग पार्ट्स को लुब्रिकेट करने में उसे समय लगता है. जिससे क्रैंकशाफ्ट को घुमाने में अधिक ताकत की जरूरत होती है.

Continues below advertisement

कम तापमान की वजह से पेट्रोल या डीजल का सही वेपराइजेशन नहीं हो पाता है. जिससे एयर-फ्यूल मिक्सचर का कम्बशन ठीक से नहीं हो पाता और स्पार्क प्लग तक सही चिंगारी न पहुंचने पर इंजन स्टार्ट होने में परेशानी होती है. वहीं लगातार सेल्फ मारने से बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने का खतरा रहता है. ऐसे में आइए बाइक स्टार्ट करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में.

चोक का करें इस्तेमाल

ठंड के मौसम में इंजन को ज्यादा रिच एयर-फ्यूल मिक्सचर की जरूरत होती है. ऐसे में बाइक स्टार्ट करने से पहले चोक नॉब को ऑन कर लें. यह कार्बोरेटर या फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम में हवा के प्रवाह को थोड़ा रोक देता है, जिससे सिलेंडर में पेट्रोल की मात्रा बढ़ जाती है और इंजन आसानी से फायर हो जाता है. बाइक स्टार्ट होने के 1-2 मिनट बाद चोक को वापस नॉर्मल पोजीशन पर ले आएं.

Continues below advertisement

सेल्फ की बजाय किक का प्रयोग करें

सर्दियों की ठंडी सुबह में बैटरी पहले से ही थोड़ी सुस्त होती है. ऐसे में सेल्फ मोटर पर ज्यादा जोर डालने से बैटरी पूरी तरह बैठ सकती है. यदि आपकी बाइक में किक स्टार्ट का विकल्प है, तो इग्निशन ऑन करके किक का इस्तेमाल करें. इससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और इंजन जल्दी स्टार्ट हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी

थ्रॉटल को बार-बार न घुमाएं

कई लोगों की आदत होती है कि वे बाइक स्टार्ट करते वक्त लगातार रेस देते रहते हैं. ठंड के मौसम में ऐसा करने से इंजन में जरूरत से ज्यादा पेट्रोल पहुंच जाता है, जिसे इंजन फ्लडिंग कहते हैं. जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है. बिना एक्सीलेरेटर दिए बाइक को स्टार्ट करने का प्रयास करना ज्यादा बेहतर होता है.

इंजन को आइडल पर छोड़ें

बाइक जैसे ही स्टार्ट हो, तुरंत उसे तेज गति में न भगाएं. इंजन को कम से कम 1 से 2 मिनट तक बिना रेस दिए आइडल स्थिति में चालू रहने दें. इससे गाढ़ा इंजन ऑयल गर्म होकर पतला हो जाता है और इंजन के हर कोने तक आसानी से सर्कुलेट हो जाता है, जिससे इंजन की लाइफ बढ़ती है.

इन बातों का रखें ध्यान

यदि इन तरीकों के बाद भी आपकी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही है, तो आपको अपनी बाइक के स्पार्क प्लग की सफाई, एयर फिल्टर की जांच और बैटरी के वोल्टेज की जांच किसी मैकेनिक से करवानी चाहिए. सर्दियों में बाइक को हमेशा ढकी हुई जगह या कवर के अंदर पार्क करना बेहतर होता है. जिससे सीधी ओस और अत्यधिक ठंड से उसे बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें: What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI