Volkswagen जल्द ही भारत में अपनी पॉपुलर SUV Taigun Facelift लॉन्च करने जा रही है. इस अपडेटेड मॉडल को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, खासकर इसलिए क्योंकि इसका मुकाबला सीधे Skoda Kushaq Facelift से होगा. दोनों ही कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं, लेकिन कंपनी इन दोनों को अलग पहचान देने की कोशिश कर रही है. नई Taigun में कई ऐसे बदलाव किए जा सकते हैं जो इसे Kushaq से थोड़ा अलग और ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं. आइए समझते हैं कि दोनों SUVs में क्या फर्क देखने को मिल सकता है.

Continues below advertisement

Taigun होगी ज्यादा स्पोर्टी

डिजाइन के मामले में Volkswagen Taigun Facelift को नया और फ्रेश लुक दिया जाएगा. इसके फ्रंट में बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे यह पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगी. इसके अलावा पीछे की तरफ “Taigun” नाम को रोशन (illuminated) करने की भी उम्मीद है, जो इसे प्रीमियम फील देगा. वहीं Skoda Kushaq का डिजाइन थोड़ा क्लासिक और सिंपल रखा गया है. Taigun का नया डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी और यूथफुल हो सकता है, जिससे यह युवा ग्राहकों को ज्यादा पसंद आएगी.

इंटीरियर और फीचर्स

नई Taigun के अंदर भी काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा. साथ ही इंटीरियर को भी नया और बेहतर बनाया जाएगा. Kushaq की तरह Taigun में भी पैनोरमिक सनरूफ और डुअल पावर्ड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि इसमें 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स नहीं दिए जाएंगे. एक खास बात ये है कि Kushaq में मिलने वाला रियर मसाज फीचर Taigun में भी देखने को मिल सकता है, जो इसे और आरामदायक बनाता है.

Continues below advertisement

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन के मामले में Taigun Facelift में 1.0 TSI और 1.5 TSI इंजन दिए जाएंगे. 1.0 TSI इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है, जो ड्राइविंग को और स्मूद बना सकता है. इसके साथ ही मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा. खास बात यह है कि 1.5 TSI इंजन के साथ भी मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है, जो Kushaq से इसे अलग बनाता है. इसके अलावा 1.5 TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी उपलब्ध रहेगा, जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाएगी.

लॉन्च और उम्मीदें

Volkswagen Taigun Facelift को इसी महीने की 9 तारीख को लॉन्च किया जा सकता है. लॉन्च के बाद यह SUV अपने सेगमेंट में Skoda Kushaq को कड़ी टक्कर दे सकती है.

ये भी पढ़ें: Tesla को पछाड़कर नंबर 1 बनी BYD, फिर भी क्यों गिरा प्रॉफिट? जानें असली वजह


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI