अभी हमारे देश में कई कंपनियां खुल गई हैं जो अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर रही है. आये दिन यही सुनने को मिलता है कि मार्केट में एक और नया स्कूटर लॉन्च हुआ है. जिसकी खासियत बहुत शानदार है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे नये इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारें में जो मार्केट में अभी हाल ही में लॉन्च हुआ है. दरअसल हम बात कर रहें हैं VLF कंपनी की जिसने बेहद दमदार और स्टाइलिश स्कूटर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है.

Continues below advertisement

बता दें कि कंपनी ने अपनी नई वीएलएफ स्ट्राडा इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में उतारा है जो अपनी लंबी रेंज और आधुनिक खूबियों के चलते लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन गई है. चलिए इस खबर में जानतें हैं कि वीएलएफ स्ट्राडा की कीमत, बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज और सभी शानदार फीचर्स के बारे में.

दो वेरिएंट्स में हुई लॉन्च

आपको बता दें कि वीएलएफ स्ट्राडा को दो वेरिएंट्स सिटी और मैक्स में लॉन्च किया है. इसके बेस सिटी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,19,999 रुपये रखी गई है. जिसमें 2.16 kWh की सिंगल रिमूवेबल एलएफपी बैटरी मिलती है और यह सिंगल चार्ज में 130 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

Continues below advertisement

वहीं इसके टॉप-स्पेक मैक्स वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,55,499 रुपये है. जिसमें कंपनी ने 4.32 kWh की बड़ी ड्यूल रिमूवेबल बैटरी दी है. कंपनी का दावा है कि यह बड़ा बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 250 किलोमीटर तक की लंबी आईसीडी रेंज देने में पूरी तरह सक्षम है.

यह भी पढ़ें: लोक अदालत में कौन-से चालान नहीं होते माफ? एक क्लिक में जानें डिटेल

मिलती है तेज रफ्तार भी

अब बात करें अगर परफॉर्मेंस की तो इस मामले में भी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी आगे है. क्योंकि इसमें रियर व्हील पर 4.8 kW की पीक पावर और 34 Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करने वाली बीएलडीसी हब मोटर दी गई है. इस मोटर की बदौलत यह स्कूटर आसानी से 85 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है. वहीं राइडर की सुविधा के लिए इसमें तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स ईको, सिटी और स्पोर्ट दिए गए हैं. जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं.

स्कूटर में मिलता है बड़े पहिये

हमारे देश में जितने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं उनमें अकसर छोटे पहिये ही देखने को मिलते हैं. लेकिन वीएलएफ स्ट्राडा की सबसे बड़ी खासियत इसके बड़े अलॉय व्हील्स हैं जिसमें आगे की तरफ 16-इंच का बड़ा पहिया और पीछे 14-इंच का पहिया दिया गया है.

जबकि इसके अलावा इसमें आगे की तरफ ट्विन-बीम प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, स्पोर्टी विंडशील्ड, स्टेप्ड टू-पीस सीट और इंटीग्रेटेड लगेज रैक मिलता है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिमी और सीट की ऊंचाई 780 मिमी है. जो भारतीय सड़कों और हर कद-काठी के चालकों के लिए बेहद आरामदायक है.

बुकिंग की जानकारी

अब बात करें अगर फीचर्स की तो इसमें 5-इंच की आधुनिक टीएफटी डिस्प्ले दी गई है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन की जानकारी देती है. इसके अलावा इसमें की-लेस एंट्री, इल्यूमिनेटेड इग्निशन और मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-ए और टाइप-सी दोनों पोर्ट दिए गए हैं.

वहीं कंपनी ने इस स्कूटर को चार रंगों कार्बोनियो ब्लैक, अर्बानो सिल्वर, लूना व्हाइट और टाइटेनियो ग्रे में लॉन्च किया है.अगर आप इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI