लोग अब कार खरीदते समय सिर्फ इंजन, माइलेज और कीमत ही नहीं देखते, बल्कि कंफर्ट और फीचर्स को भी काफी महत्व देते हैं. खासकर गर्म मौसम में लंबे सफर के दौरान कार की सीट गर्म होने से ड्राइविंग और पैसेंजर एक्सपीरियंस दोनों खराब हो सकते हैं. ऐसे में वेंटिलेटेड सीट्स एक ऐसा फीचर है, जो सीट के अंदर से हवा का सर्कुलेशन कर शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है. पहले यह फिचर मुख्य रूप से महंगी लग्जरी कारों तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन अब कम कीमत वाली कारों में भी यह फीचर मिलने लगा है.

Continues below advertisement

वेंटिलेटेड सीट्स का फायदा खास तौर पर उन लोगों को मिलता है, जिन्हें गर्मियों में कार चलाते समय सीट पर पसीना आने की समस्या होती है. सीट में लगे छोटे फैन हवा को सीट की सतह से पास करते हैं, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर को ज्यादा आराम महसूस होता है. हालांकि यह फीचर एयर कंडीशनर की तरह पूरे केबिन को ठंडा नहीं करता, बल्कि सीटिंग एरिया को ज्यादा आरामदायक बनाने पर फोकस करता है.

Hyundai Creta है बेहतरीन विकल्प

हुंडई क्रेटा भारतीय बाजार में फीचर-लोडेड SUV के तौर पर काफी लोकप्रिय है. इसके चुनिंदा वेरिएंट्स में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर मिलता है. गर्मियों में शहर के ट्रैफिक और लंबे सफर के दौरान यह फीचर ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए अतिरिक्त आराम देता है. यह फिचर पीठ और शरीर के निचले हिस्से में पसीना आने से रोकता है. जिससे गर्मी के दिनों में ड्राइविंग आसान हो जाती है.

Continues below advertisement

Kia Seltos भी है शानदार

किआ सेल्टोस भी उन SUVs में शामिल है, जिनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं. कार का इंटीरियर और टेक्नोलॉजी पैकेज इसे इस सेगमेंट में खास बनाता है. इसमें सीट के अंदर लगे छोटे पंखे छोटे-छोटे छेदों के माध्यम से हवा बाहर फेंकते हैं, जिससे शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है. अगर आपको आराम के साथ आधुनिक फीचर्स चाहिए, तो सेल्टोस आपके लिए एक शाननदार विकल्प हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स

Hyundai Verna में मिलेंगे फिचर्स

सेडान पसंद करने वाले लोगों के लिए Hyundai Verna एक बेहतरीन विकल्प है. इसके ऊंचे वेरिएंट में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स दी जाती हैं. इसका फायदा खास तौर पर गर्म और उमस वाले मौसम में लंबे समय तक ड्राइविंग करने वाले लोगों को मिलता है. इसकी खासियत है कि लंबे सफर में बैठने पर पीठ गर्म नहीं होती, जिससे शरीर शांत रहता है.

Kia Carens भी है एक विकल्प

फैमिली कार की तलाश करने वालों के लिए Kia Carens एक शानदार विकल्प हो सकती है. इसके कुछ वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं. लंबी दूरी के सफर में यह फीचर ड्राइवर और आगे बैठने वाले पैसेंजर के आराम को बढ़ाता है.

Tata Safari में हैं प्रीमियम फीचर्स

टाटा सफारी बड़े SUV सेगमेंट में एक विकल्प है, जिसमें कंफर्ट और प्रीमियम फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है. इसके चुनिंदा वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स उपलब्ध हैं. बड़ी SUV में यह सुविधा गर्म मौसम में लंबे सफर को ज्यादा आरामदायक बनाती है.

यह भी पढ़ें: 10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI