ऑटोमोबाइल मार्केट में अभी सबसे ज्यादा मांग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की है और इसके चलते ही EV गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. कार निर्माता कंपनियां अब भारतीय ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए हर बजट सेगमेंट में अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां उतारने की तैयारी कर रही हैं. आने वाले समय में बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की एक नई लहर देखने को मिलने वाली है.
जिसमें काम बजट वाली किफायती और छोटी कारें शामिल होंगी और दूसरी तरफ लग्जरी और प्रीमियम फीचर्स वाली बड़ी फैमिली एसयूवी भी देखने को मिलेंगी. आइए विस्तार से जानते हैं कि जल्द ही भारतीय सड़कों पर कौन-कौन सी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं.
किफायती सेगमेंट में होगा तहलका
सस्ते और किफायती इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की बात करें तो हुंडई और विनफास्ट दो बड़े धमाके करने जा रही हैं. हुंडई अपनी सबसे सस्ती सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी Ioniq P को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है. वहीं दूसरी तरफ विनफास्ट अपनी VF5 को सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च करेगी. जो अपने एग्रेसिव और शार्प स्टाइलिंग के साथ बाजार में अपनी दबदबा बनाएगी.
यह भी पढ़ें: पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
महिंद्रा BE07 भी जल्द होगी लॉन्च
वहीं प्रीमियम और हाई-एंड इलेक्ट्रिक सेगमेंट में महिंद्रा अपनी बॉन इलेक्ट्रिक सीरीज की चौथी कार महिंद्रा BE07 को लॉन्च करने जा रही है. महिंद्रा BE06 के बाद यह नई एसयूवी कंपनी की रेडिकल और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित होगी. जो काफी हद तक इसके कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी ही दिखेगी.
हालांकि BE06 के मुकाबले महिंद्रा BE07 को खास तौर पर परिवारों की जरूरतों और आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस प्रीमियम कार में केबिन के अंदर बेहतरीन स्पेस, हाई-टेक स्क्रीन सेटअप और कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिलेंगे जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाएंगे.
टाटा का अगला बड़ा दांव
बता दें कि टाटा मोटर्स अपनी सफल हैरियर ईवी के बाद अब 3-रो फैमिली सेगमेंट पर काम कर रही है. कंपनी बहुत जल्द ही अपनी फ्लैगशिप एसयूवी टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन यानी टाटा सफारी EV लॉन्च करेगी. जिसे हैरियर ईवी के ऊपर पोजिशन किया जाएगा. उम्मीद है कि इसमें हैरियर ईवी वाला ही पावरफुल बैटरी पैक और मोटर कॉन्फ़िगरेशन दिया जाएगा.
हालांकि जहां हैरियर ईवी का ध्यान स्पॉटी परफॉर्मेंस पर ज्यादा रहता है वहीं नई सफारी ईवी को ज्यादा कंफर्ट और राइड क्वालिटी को ध्यान में रखकर ट्यून किया जाएगा. 6 और 7-सीटर ऑप्शन के साथ आने वाली यह एसयूवी बड़ी फैमिली के लिए एक परफेक्ट लग्जरी चॉइस साबित होगी.
इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार का भविष्य
इन चारों इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार में आना यह साफ दर्शाता है कि भारतीय ऑटो इंडस्ट्री अब पूरी तरह से इलेक्ट्रिक फ्यूचर की ओर तेजी से कदम बढ़ा चुकी है. आने वाले समय में जैसे-जैसे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा. वैसे-वैसे इलेक्ट्रिक गाड़ियां लोगों की जरूरत बनती जाएगी.
हुंडई और विनफास्ट जहां बजट ग्राहकों को आकर्षित करेंगी. वहीं टाटा और महिंद्रा प्रीमियम फीचर्स और ज्यादा स्पेस पसंद करने वाले खरीदारों को अपनी ओर खींचेंगी. इन नई कारों से बाजार में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो जाएगा. जिसका सीधा फायदा आने वाले दिनों में भारतीय कार खरीदारों को देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Second Hand Car: सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI