इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड को देखते हुए अब सभी कंपनियां इलेक्ट्रिक बाइक और कारें लॉन्च कर रही हैं. इंडिया में भी EV गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अभी बाइक और स्कूटर की डिमांड ज्यादा है और इस बीच मार्केट में एक और नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च हो गई है. जिसके चलते मार्केट में इस बाइक की जमकर चर्चा हो रही है. बता दें कि Ultraviolette ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक X-47 Venom को मार्केट में लॉन्च किया है.

Continues below advertisement

जबकि बाइक की शुरुआती कीमत 2.65 लाख रुपये है और जबकि इसके सबसे महंगे और टॉप वेरिएंट की कीमत 4.12 लाख रुपये रखी गई है. चलिए जानतें हैं कि Ultraviolette की यह नई बाइक फीचर्स, रेंज और परफॉर्मेंस के मामले में कितनी दमदार है और क्या यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

VX 100 प्लेटफॉर्म में लॉन्च हुई बाइक

बता दें कि Ultraviolette X-47 Venom बाइक बिल्कुल नए VX 100 प्लेटफॉर्म पर बनी है. इस नए आर्किटेक्चर की वजह से बाइक का कुल वजन काफी कम हो गया है. जिसके चलते इस बाइक की रेंज में भी असर देखने को मिलेगा.

Continues below advertisement

जबकि इसके अलावा कंपनी ने इसके बड़े 11 kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट का वजन भी पुराने 10.3 kWh मॉडल से कम रखा है. वजन घटने के साथ-साथ इस प्लेटफॉर्म में कूलिंग सिस्टम को भी काफी बेहतर बनाया गया है. जिससे लंबी दूरी तय करते समय बाइक गर्म नहीं होती और मोटर की क्षमता भी बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत

शानदार रेंज और चार्जिंग

वहीं नई इलेक्ट्रिक बाइक में ग्राहकों को दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. जो आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से तय होते हैं. इसके छोटे 7.5 kWh बैटरी पैक वाले वर्जन में आपको 227 किलोमीटर की शानदार ड्राइविंग रेंज मिलती है जो शहर के सफर के लिए बहुत शानदार है. वहीं अगर आप इसका टॉप वेरिएंट लेते हैं जिसमें 11 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है तो यह बाइक सिंगल चार्ज में जबरदस्त 343 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है.

जबकि रेंज और बैटरी के मामले में यह बाइक मार्केट में तहलका मचा रही है. हालांकि बड़े बैटरी पैक की वजह से इसकी चार्जिंग का समय थोड़ा सा बढ़ गया है. लेकिन मिलने वाली रेंज इस छोटी सी कमी को पूरी तरह से नजरअंदाज करने लायक बना देती है.

नए फीचर्स भी मिलेंगे

बता दें कि फीचर्स के मामले में भी Ultraviolette X-47 Venom किसी से पीछे नहीं है. क्योंकि इसके टॉप वेरिएंट में कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं जो राइडिंग के अनुभव को और भी मजेदार बना देते हैं. इसमें क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है. जिससे हाईवे पर लंबी ड्राइव करना बहुत आसान हो जाता है. इसके अलावा बाइक में एक नया और शानदार TFT डिस्प्ले मिलता है जिस पर सभी जरूरी जानकारियां साफ-साफ दिखाई देती हैं.

वहीं इसमें एक खास कैमरा भी दिया गया है जो पार्किंग करने में काफी मदद करता है. जबकि यह बाइक कई कलर ऑप्शन में अवेलेबल है. जिनमें स्टेलर व्हाइट, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर येलो और कॉस्मिक ब्लैक शामिल हैं.

क्या यह बाइक वैल्यू फॉर मनी है?

क्या यह बाइक खरीदने लायक है तो आपको बता दें कि इसके फीचर्स, कम वजन और लंबी रेंज को देखकर यही कहा जा सकता है कि यह एक बेहतरीन ऑल-राउंडर बाइक है. लेकिन 4.12 लाख रुपये तक की कीमत थोड़ी ज्यादा लगती है. लेकिन बाइक में मिलने वाले फीचर्स और परफॉर्मेंस इस कीमत को काफी हद तक सही साबित करते हैं.

वहीं इसके अलावा पेट्रोल बाइक्स से तुलना करें तो यह लंबे समय में आपके फ्यूल के पैसे बचाती है. अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं जो देखने में स्टाइलिश हो रेंज अच्छा हो तो Ultraviolette X-47 Venom आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI