महिंद्रा बोलेरो लंबे समय से भारतीय बाजार में अपनी दमदार पहचान के लिए जानी जाती है. इसका बॉक्सी डिजाइन, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत रोड प्रेजेंस इसे खासतौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोकप्रिय बनाते हैं. अब कंपनी ने बोलेरो को थोड़ा ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए 2026 Bolero Bold Edition पेश किया है. हालांकि, इसे किसी नए मैकेनिकल वेरिएंट के तौर पर नहीं लाया गया है, बल्कि यह मुख्य रूप से एक डीलर-लेवल एक्सेसरी पैकेज है, जिसमें एक्सटीरियर और केबिन को नया लुक देने पर फोकस किया गया है.

Continues below advertisement

इस नए एडिशन की सबसे बड़ी पहचान इसका ब्रॉन्ज थीम है. महिंद्रा ने बोलेरो के पुराने और पहचान वाले डिजाइन को बरकरार रखते हुए अलग-अलग हिस्सों में ब्रॉन्ज फिनिश का इस्तेमाल किया है. इससे SUV का ओवरऑल लुक पहले की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और अलग नजर आता है. साथ ही, कंपनी ने केबिन में भी इसी थीम को आगे बढ़ाया है और कुछ उपयोगी फीचर्स जोड़े हैं.

बाहर से मिले ब्रॉन्ज टच

2026 Bolero Bold Edition को देखने पर सबसे पहले इसके कॉस्मेटिक बदलाव नजर आते हैं. फ्रंट ग्रिल, बंपर और फॉग लैंप के आसपास ब्रॉन्ज हाइलाइट्स दिए गए हैं. यही फिनिश ORVM कवर, साइड क्लैडिंग और रूफ रेल्स तक दिखाई देती है. इसके अलावा SUV में ब्रॉन्ज फिनिश वाले अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसके बॉक्सी डिजाइन के साथ नया कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं. महिंद्रा ने इस एडिशन में बोलेरो के मूल डिजाइन को बदलने की कोशिश नहीं की है. बदलाव का उदेश्य मौजूदा मॉडल को एक अलग और ज्यादा स्टाइलिश पहचान देना है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा

केबिन में भी नया अंदाज

बाहर के ब्रॉन्ज ट्रीटमेंट का असर इंटीरियर में भी देखने को मिलता है. Bold Edition में ब्लैक लेदरेट सीट्स के साथ ब्रॉन्ज हाइलाइट्स दिए गए हैं. इसके अलावा इस एडिशन के लिए खास डिजाइन वाले फ्लोर मैट्स भी मिलते हैं. इससे बोलेरो का केबिन स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले में थोड़ा ज्यादा अपमार्केट दिखाई देता है. इस पैकेज में सबसे उपयोगी बदलावों में रियर-व्यू कैमरा शामिल है. बोलेरो जैसी बड़ी और सीधी बॉडी वाली SUV को रिवर्स करते समय कैमरा ड्राइवर के लिए अतिरिक्त सुविधा देता है.

इंजन में कोई बदलाव नहीं

अगर आप सोच रहे हैं कि Bold Edition के साथ बोलेरो की परफॉर्मेंस में भी कोई बड़ा बदलाव किया गया है तो ऐसा नहीं है. SUV में पहले वाला 1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन ही इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 75 bhp की पावर और 210 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और रियर-व्हील ड्राइव सेटअप मिलता है. इसका मतलब है कि Bold Edition का फोकस परफॉर्मेंस बढ़ाने के बजाय बोलेरो के लुक और कुछ सुविधाओं को बेहतर करने पर है. महिंद्रा ने अभी तक Bold Edition एक्सेसरी पैकेज की आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की है. मौजूदा स्टैंडर्ड बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 8.57 लाख से 9.99 लाख के बीच है.

यह भी पढ़ें: E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI