हमारे देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रहा है. सभी ही कंपनियां अपने EV सेगमेंट पर ध्यान दे रही हैं और नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं. जिसके चलते अब देश में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां हो गई हैं. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कई कंपनियों का बोलबाला रहा है. लेकिन अब खबर आ रही है कि देश में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टीवीएस पहले स्थान पर पहुंच गई है.
ऑटो कंपनियों के मजबूत सर्विस नेटवर्क, बेहतर निर्माण गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे के चलते अब इस बाजार में स्थापित ब्रांड्स का दबदबा तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. ओला इलेक्ट्रिक लगातार आ रही सर्विस संबंधी दिक्कतों और कम होती मांग के कारण इस रेस में पिछड़कर काफी नीचे खिसक गई है. इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही आसान भाषा में समझाएंगे कि टीवीएस ने यह बड़ी बाजी कैसे मारी और कौन सी कंपनी किस पायदान पर खड़ी है.
टीवीएस ने की रिकॉर्डतोड़ बिक्री
आपको बता दें कि सितंबर के महीने में टीवीएस मोटर ने ईवी सेगमेंट में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है. टीवीएस ने इस दौरान कुल 54037 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है. अगर पिछले साल की बात करें तो कंपनी की कुल बिक्री में लगभग 125 प्रतिशत की भारी-भरकम सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
टीवीएस के लोकप्रिय आईक्यूब और नए ऑर्बिटर जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों को शहर के आम परिवारों और युवाओं ने खूब पसंद किया है. कंपनी के इस धमाकेदार प्रदर्शन ने पूरे टू-व्हीलर बाजार को हैरान कर दिया है.
यह भी पढ़ें: कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
बजाज और एथर का भी रहा कब्जा
बता दें कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रेस में केवल टीवीएस ही नहीं बल्कि कंपनियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं. टीवीएस के बाद इस लिस्ट में दूसरा स्थान बजाज ऑटो ने हासिल किया है. जिसने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुल 48429 यूनिट्स बेची हैं. चेतक की लगातार बढ़ती मांग ने बजाज को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाया है.
वहीं तीसरे स्थान पर जानी-मानी ईवी स्टार्टअप कंपनी एथर एनर्जी रही है. जिसने अपने रिज्टा और 450X मॉडल्स की कुल 30533 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. ये दोनों कंपनियां भी हर महीने अपनी बाजार हिस्सेदारी में लगातार सुधार कर रही हैं.
पांचवें स्थान पर पहुंची ओला
जबकि देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने विडा ब्रांड के तहत 24321 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर चौथा स्थान हासिल किया है. लेकिन सबसे बड़ा झटका ओला इलेक्ट्रिक को लगा है जो कभी भारतीय ईवी बाजार में सबसे ऊपर हुआ करती थी.
जबकि अब ओला इस महीने भारी गिरावट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और कंपनी केवल 13451 यूनिट्स ही बेच पाई है. गाड़ियों में आ रही तकनीकी खराबी और ग्राहकों को समय पर सर्विस न मिल पाना ओला की घटती बिक्री की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है.
ग्राहक अब सर्विस पर जता रहे भरोसा
आपको बता दें कि ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकारों का मानना है कि भारतीय ग्राहक अब केवल लुक्स नहीं देख रहे हैं. बल्कि वे आफ्टर-सेल्स सर्विस और भरोसे को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं. टीवीएस और बजाज जैसी पुरानी कंपनियों के पास पूरे भारत में फैले हजारों सर्विस सेंटर और डीलर्स का मजबूत ढांचा मौजूद है.
अगर गाड़ी में कोई भी खराबी आती है तो ग्राहक आसानी से नजदीकी शोरूम जाकर उसे ठीक करा सकते हैं. यही वजह है कि आम जनता अब नए स्टार्टअप्स की जगह स्थापित भारतीय ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना ज्यादा पसंद कर रही है.
यह भी पढ़ें: Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI