हमारे देश में टोयोटा इनोवा की डिमांड बहुत ही जबरदस्त है. जब भी लंबे सफर पर निकलना हो तो इसके लिए इनोवा को सबसे बेस्ट गाड़ी मानी जाती है. अब इनोवा हाईक्रॉस अपने मस्कुलर लुक, शानदार स्पेस और पावरफुल इंजन की बदौलत बिक्री के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. वहीं अब कंपनी इनोवा हाईक्रॉस को और ज्यादा आधुनिक और आकर्षक बनाने के लिए इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है.

Continues below advertisement

क्योंकि मिली जानकारी के मुताबिक इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. बता दें कि कार के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स तक में कई नए एलिमेंट शामिल किए जाएंगे. अगर आप भी एक नई प्रीमियम कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस नए फेसलिफ्ट अवतार में क्या-क्या बदलने वाला है.

क्या हो सकते हैं बदलाव?

बता दें कि इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट मॉडल होने के बाहरी डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसके फ्रंट प्रोफाइल को पहले से ज्यादा अग्रेसिव और चौड़ा लुक देने के लिए नया फ्रंट ग्रिल दिया जाएगा. इसके साथ ही कार में स्लिम और ज्यादा शार्प एलईडी हेडलाइट्स के साथ नया रिडिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर मिलेगा.

Continues below advertisement

वहीं कार का साइड प्रोफाइल काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा लेकिन इसमें नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे जो इसे ज्यादा प्रीमियम अपील देंगे.रियर प्रोफाइल की बात करें तो पीछे की तरफ नए एलईडी टेल लैंप्स और हल्का अपडेटेड रियर बम्पर देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर यह एमपीवी अब केवल एक फैमिली कार नहीं लगेगी बल्कि इसका लुक किसी बड़ी और धांसू एसयूवी जैसा और भी ज्यादा मजबूत दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स

केबिन में 12.3-इंच क्लस्टर

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक नई इनोवा हाईक्रॉस में अब एक बड़ा 12.3-इंच का फुल्ली डिजिटल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है. जो पुरानी 7-इंच स्क्रीन को रिप्लेस करेगा. इसके अलावा इसमें अपडेटेड 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा.

जो टोयोटा के नए स्मार्ट कनेक्टेड सूट और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा. कार के डैशबोर्ड का लेआउट और इंटीरियर थीम भी नई कलर स्कीम में आ सकती है. जबकि इसके साथ ही वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ओटोमन सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम जेबीएल ऑडियो सिस्टम जैसे आरामदायक फीचर्स पहले की तरह टॉप वेरिएंट्स में बरकरार रहेंगे.

सेफ्टी के लिहाज से और मजबूत बनेगी कार

जानकारी दें दे कि टोयोटा अपनी गाड़ियों की सेफ्टी को लेकर हमेशा से सख्त रही है और फेसलिफ्ट मॉडल में इसे एक कदम और आगे बढ़ाया जाएगा. इनोवा हाईक्रॉस में पहले से ही 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ऑल-डिस्क ब्रेक्स और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

नए मॉडल में कंपनी टोयोटा सेफ्टी सेंस यानी लेवल-2 ADAS के सेंसर्स और कैमरों को और ज्यादा सटीक व रिफाइंड कर सकती है. इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स को भारतीय सड़कों के हिसाब से बेहतर ट्यून किया जाएगा.

कबतक हो सकती है लॉन्च?

बात करें अगर मैकेनिकल बदलाव की तो इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट के इंजन और पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है. इसमें मौजूदा 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और बेहद लोकप्रिय 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता रहेगा. जबकि इसका हाइब्रिड सिस्टम करीब 23 किमी प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज देने में सक्षम है.

वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे आने वाले कुछ ही महीनों में आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. फीचर्स और कॉस्मैटिक बदलावों के चलते नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI