अगर आपको कम बजट में एक ऐसी कार की तलाश है, जिसे शहर में चलाया जा सके. साथ ही फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी अच्छी हो तो Tata Tiago एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. यह कार लंबे समय से ऑटो बाजार में मौजूद है और अपनी किफायती कीमत, कॉम्पैक्ट साइज और अच्छे फीचर्स के लिए जानी जाती है.
आपके लिए खास बात यह है कि इस कार को खरीदने के लिए जरूरी नहीं है कि फुल पेमेंट दी जाए. इसे पूरी कीमत एक साथ चुकाने की बजाय लोन और EMI के जरिए भी खरीदा जा सकता है. ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि अगर ग्राहक 20 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करता है तो हर महीने EMI का क्या हिसाब रहने वाला है?
कितनी ऑन-रोड कीमत पर मिलेगी Tiago CNG?
- Tata Tiago CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.79 लाख रुपये बताई गई है. कार की ऑन-रोड कीमत शहर, RTO, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज के हिसाब से बढ़ जाती है. इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है.
- अगर आप इस सीएनजी कार को खरीदने के लिए सिर्फ 20 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं तो 9.8 फीसदी ब्याज दर से आपको 4 सालों के लिए हर महीने 16,168 रुपये की EMI देनी होगी. इसके अलावा 5 सालों में आपको 13,353 तो 6 सालों के लिए EMI की राशि 11,790 देनी होगी.
- अगर आप टाइम और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं तो आप यह गाड़ी 7 सालों के लिए भी कार लोन पर खरीद सकते हैं. इस स्थिति में आपको 9.8 फीसदी ब्याज दर से हर महीने 10,557 रुपये मंथली EMI के तौर पर देने होंगे.
- आपके लिए जानना जरूरी है कि EMI का यह आंकड़ा एक उदाहरण के तौर पर दिया गया है. गाड़ी की रियल EMI बैंक की ब्याज दर, लोन टाइम, प्रोसेसिंग फीस, ग्राहक के क्रेडिट प्रोफाइल और कार की ऑन-रोड कीमत के आधार पर अलग हो सकती है. इसलिए कार खरीदने से पहले बैंक और डीलर से फाइनल लोन अमाउंट और EMI की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.
- ऐसे में अगर आपका बजट सीमित है और आप एक कॉम्पैक्ट फैमिली कार को EMI पर खरीदना चाहते हैं तो Tata Tiago पर यह फाइनेंस प्लान आपके लिए एक शुरुआती उदाहरण हो सकता है.
गाड़ी के फीचर्स और केबिन
- Tata Tiago को कंपनी ने कॉम्पैक्ट हैचबैक के तौर पर तैयार किया है. इसका आकार ऐसा है कि इसे शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों और संकरी गलियों में चलाना ज्यादा आसान रहता है. कार के डिजाइन में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलैंप, स्पोर्टी बंपर और आकर्षक टेललैंप जैसे एलिमेंट मिलते हैं. इससे कार को नॉर्मल बजट हैचबैक की तुलना में थोड़ा प्रीमियम लुक मिलता है.
- केबिन की बात करें तो इसमें मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलते हैं. कार में पांच लोगों के बैठने की क्षमता है, इसलिए यह छोटे परिवार के लिए रोजाना इस्तेमाल और लंबी यात्राओं के लिए भी जरूरी हो सकती है.
- Tata Tiago में सेफ्टी पर भी ध्यान दिया गया है. गाड़ी में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. हालांकि, किसी भी कार के सेफ्टी फीचर्स वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकते हैं, इसलिए खरीदने से पहले चुने गए वेरिएंट की फीचर लिस्ट जांचना बेहतर रहेगा.
- Tata Tiago में 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. इसके अलावा कंपनी CNG वेरिएंट भी मौजूद कराती है. पेट्रोल मॉडल का दावा किया गया माइलेज करीब 19-20 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG मॉडल का करीब 26-28 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक बताया गया है. रियल माइलेज ड्राइविंग कंडीशन, ट्रैफिक, सड़क और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करेगा.
यह भी पढ़ें:-
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI