टाटा मोटर्स की ओर से हाल ही में मोस्ट-अवेटेड कार टाटा सिएरा को लॉन्च किया गया था. ऐसे में अगर आप इस SUV को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जानना जरूरी है कि इस कार का सबसे सस्ता वेरिएंट आपको कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगा? इसके साथ ही हम भारतीय मार्केट में मौजूद इस गाड़ी के राइवल्स के बारे में भी जानेंगे. 

कितनी है Tata Sierra की ऑन-रोड कीमत? 

टाटा सिएरा के बेसमॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉपमॉडल की कीमत 18.49 लाख रुपये तक जाती है. अगर आप दिल्ली में TataSierraSmartPlus 1.5 पेट्रोलबेसमॉडल खरीदते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 13.44 लाख रुपये पड़ती है. इस कीमत में RTO, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज शामिल होते हैं. अलग-अलग शहरों में यह कीमत थोड़ी बदल सकती है.

कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी TataSierra?

अगर आप TataSierraका बेसमॉडल फाइनेंस कराते हैं, तो कम से कम 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी. डाउन पेमेंट देने के बाद आपका लोन अमाउंट करीब 11.44 लाख रुपये रहेगा. अगर आपको 9 फीसदी ब्याज पर 5 साल (60 महीने) का लोन मिलता है, तो हर महीने आपकी EMI लगभग 23,751 रुपये बनेगी. इस EMI में थोड़ा ऊपरनीचे आपके बैंक, ब्याज दर और प्रोसेसिंग चार्ज के अनुसार हो सकता है.

Tata Sierra का पावरट्रेन और माइलेज

टाटा सिएरा 2025 में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 bhp पावर और 145 Nm टॉर्क बनाता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअलगियरबॉक्स मिलता है. यह इंजन शहरमेंभीबहुतस्मूथ चलता है और हाईवे पर भी आरामदायक राइड देता है. गाड़ी का ड्राइविंगपोस्चर ऊंचा है, जिससे असली SUV जैसाफीलमिलताहै.

टाटा सिएरा के माइलेज की बात करें तो यह 18.2 kmpl तक है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छा माना जाता है. इसके अलावा इस SUV में टर्बो-पेट्रोल और टर्बो-डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है. भारतीय बाजारमेंTata Sierra कई गाड़ियों को टक्कर देती है. इनमें Hyundai Creta, Kia Seltosऔर Renault Duster का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें:-

भारतीय बाजार में इस दिन लॉन्च होगी Nissan Tekton, जानें फीचर्स से इंजन तक की डिटेल


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI